ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं 'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख, तस्वीरें हैं बेहद खूबसूरत

By ललित कुमार | Published: March 8, 2019 04:21 PM2019-03-08T16:21:46+5:302019-03-08T16:21:46+5:30

Next

फातिमा सना शेख हाल ही में मुंबई के जुहू में सोहो हाउस के बाहर डिनर एन्जॉय करने के बाद ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। इस लुक में फातिमा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

फातिमा ने बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'दंगल' से की थी।

इस फिल्म 'दंगल' में आमिर खान, अपारशक्ति खुराना और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आईं थी।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई थी, इस फिल्म में फातिमा ने आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था।

आखिरी बार फातिमा फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आईं थी। इस फिल्म में आमिर खान, कैटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन अहम किरदार में नजर आए थे।

फातिमा की इस फिल्म ''ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'' का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया था।

फातिमा सना शेख ने अपने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'चाची 420' की थी।