Cannes 2019: प्रियंका, दीपिका और कंगना के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन का रेड कार्पेट पर छाया बोल्ड और स्टनिंग लुक, देखें Pics

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 20, 2019 11:37 AM2019-05-20T11:37:34+5:302019-05-20T11:39:48+5:30

Next

प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का बोल्ड और गॉर्जियस लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ऐश्वर्या राय बच्चन बीती रात कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपने हुस्न के जलवे बिखेरती हुई नजर आईं।

ऐश्वर्या गोल्डन कलर के बेहद सुन्दर गाउन में थीं। यह एक मरमेड याने जलपरी के डिजाईन वाला गाउन था जिसे पहनकर ऐश्वर्या किसी समुद्री राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।

रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी दिखाई दीं।

आराध्या को भी उन्होंने गोल्डन रंग की ड्रेस ही पहनाई थी। मां बेटी की ये जोड़ी बेहद जच रही थी।

रविवार को ही ऐश्वर्या अपनी बेटी संग कान फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंची।

ऐश्वर्या से पहले अभी तक बॉलीवुड से दीपिका पादुकोण, कंगना रानौत, प्रियंका चोपड़ा और टीवी एक्ट्रेस हिना खान रेड कार्पेट की शान बढ़ा चुकी हैं।

कान फिल्म्स फेस्टिवल 2019 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने गोल्डन रंग के खूबसूरत गाउन में रेड कार्पेट पर एंट्री ली।