Bollywood couples 2018: रणवीर कपूर-आलिया भट्ट, फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर समेत ये जोड़ियां रहीं चर्चा में!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 20, 2018 01:56 PM2018-12-20T13:56:49+5:302018-12-20T13:57:09+5:30

Next

कैटरीना कैफ से ब्रेकअप होने के बाद से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की खबरें साल 2018 में खूब चर्चा में रही हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कई बार इवेंट्स और पार्टीज में एक साथ नजर आए, लेकिन दोनों के कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर पब्लिक में कोई बात नहीं की।

मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद से ही अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ नजर आए। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं।

अर्जुन रामपाल अपनी कथित गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डमेट्रिएड्स के साथ कई बार डिनर डेट एन्जॉय करते हुए स्पॉट हुए, लेकिन अपने रिश्तों को लेकर किसी भी तरह की कोई बात खुलकर नहीं कही।

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में हैं, दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

किम शर्मा और हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं, दोनों की कई तस्वीरें मीडिया में खूब वायरल हुई हैं।

अली फजल और ऋचा चड्ढा एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं, दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है।