बॉलीवुड सितारों ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, कंगना रनौत से लेकर मौनी रॉय और प्रियंका पर चढ़ा महाशिवरात्रि का रंग, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: March 1, 2022 06:18 PM2022-03-01T18:18:40+5:302022-03-01T18:26:49+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की हैं जिसमें पीछे महादेव की बेहद खूबसूरत प्रतिमा नजर आ रही है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इसके अलावा मौनी रॉय ने और भी दो फोटो शेयर की हैं जिनमें वो शिवलिंग के सामने बैठी नजर आ रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस फोटो में भगवान शिव के कई सारे शिवलिंग एक के बाद एक लाइन में नजर आ रहे हैं, साथ ही कैप्शन में मौनी रॉय ने लिखा है. करपूर गौरम करूणावतारम संसार सारम भुजगेन्द्र हारम | सदा वसंतम हृदयारविंदे भवम भवानी सहितं नमामि || 🌸 🍃 आप सभी को महाशिवरात्री की हार्दिक शुभकामनाएँ 🍃🌸

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी फैंस के लिए इंस्टाग्राम रील में वीडियो शेयर की है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा स्टोरी पर फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा अपने घर पर महाशिवरात्रि की पूजा करती नजर आ रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने भी फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए काफी लंबा कैप्शन लिखा है, “Lokaha Samasthah Sukhino Bhavanto” – Oh Lord of the Lords grant peace & prosperity to the entire mankind. Show the correct and right path to each & every human being in this universe. Happy Mahashivratri! Jai Bole Nath #mahadev #mahashivratri