Bajirao Mastani: 5 साल पूरे, दीपिका पादुकोण ने शेयर की तस्वीर, मस्तानी लुक पर फैंस फिदा

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 18, 2020 05:58 PM2020-12-18T17:58:18+5:302020-12-18T18:01:21+5:30

Next

बाजीराव मस्तानी को रिलीज हुए आज 5 साल हो गए हैं। 

बाजीराव मस्तानी 18 दिसंबर 2015 को रिलीज हुई थी। 

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने लीड रोल किया था।

दीपिका ने जो फोटो शेयर किया है उसमें मस्तानी लुक में नजर आ रही हैं और फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली खड़े हैं।

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है। फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। 

कैप्शन में दीपिका ने लिखा, "मोहब्बत हो या जंग, मस्तानी भरी हुई थी अपने जुनून से अपने भाग्य को लिखने के लिए, चाहे वह कितना भी खतरनाक क्यों न हो. वह कभी नहीं झुकी और हमेशा उदारता और प्यार के साथ अपना आधार इतना मजबूत किया कि जलते हुए अंगारों से गुजर कर और हर सामाजिक बाधा से गुजर कर, उसने अपने प्यार और अपने प्रेमी के नाम दोनों के साथ खुद को जोड़ लिया. हमेशा हमेशा के लिए।"

बाजीराव मस्तानी एक भारतीय ऐतिहासिक (मराठा युग) रोमांस फ़िल्म है जिसका निर्देशन और निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया था। 

फिल्म मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी के बारे में बताती है। (सभी फोटो इंस्टाग्राम)