अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 24, 2019 01:18 PM2019-04-24T13:18:37+5:302019-04-24T13:18:37+5:30

Next

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

दोनों ने एक खास फोटो शेयर की जिसमें गैब्रिएला का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है, इस फोटो में अर्जुन और गैब्रिएला साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

फोटो में गैब्रिएला जमीन पर हाई स्लिट गाउन बैठी हैं जिसमें बेबी बंप दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा कि खुशकिस्मत हूं कि तुम साथ हो और मैं फिर से सब शुरू कर रहा हूं।

इस बच्चे के लिए शुक्रिया। वहीं इसी फोटो को गैब्रिएला ने भी शेयर किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि आप दोनों की आभारी हूं, तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।

दोनों के इस फोटो को शेयर करते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया। खास बात ये है कि गैब्रिएला बिना शादी के मां बनने वाली हैं।

दोनों काफी समय से लिवइन में रह रहे हैं। अर्जुन अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर करते रहते हैं।

वेलेंटाइंस डे पर भी उन्होंने गैब्रिएला के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी

गैब्रिएला साउथ अफ्रीका की मॉडल हैं और इसके अलावा फॉर हिम मैगजीन (FHM) द्वारा वो दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल रह चुकी हैं।

इससे पहले अर्जुन ने साल 1998 में पूर्व मिस इंडिया और मॉडल जेसिका मेहर से शादी की थी।

दोनों की दो बेटियां माहिका और माइरा भी हैं। अब जेसिका मेहर और अर्जुन अलग हो चुके हैं।