आकाश-श्लोका की शादी में यूं जश्न मनाते दिखा अंबानी परिवार, देखें तस्वीरें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: March 9, 2019 08:27 PM2019-03-09T20:27:05+5:302019-03-09T20:27:05+5:30

Next

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी आज दूल्‍हा बन गए हैं।

आकाश-श्लोका मेहता के साथ सात फेरे लेने को तैयार हैं।

आकाश की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। आकाश अंबानी के घर मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

शादी के पहले मुकेश अंबानी पूरे परिवार के साथ मीडिया के सामने आए।

इन दौरान दूल्हा आकाश पिंक कलर की शेरवानी पहने नजर आए।

उनके साथ उनके छोटे भाई अनंत अंबानी और ईशा अंबानी और जीजा आनंद पीरामल भी थे।

वहीं नीता अंबानी के हाथ में भगवान की मूर्ति थी।

मुकेश के छोटे भाई अनिल अंबानी भी यहां पूरे परिवार के साछ नजर आए और मीडिया के सामने आकर फोटो खिंचवाई।

इसी बीच बॉलीवुड सेलेब का तांता लगना शुरू हो गया है।

बारात निकलने से पहले आकाश अंबानी ने दादा धीरुभाई अंबानी को श्रद्धांजलि दी