लाइव न्यूज़ :

मिर्जापुर का 'गुड्डू पंडित' साउथ सिनेमा में करेगा धमाल, फिल्म 'ठग लाइफ' से डेब्यू करेंगे अली फजल

By संदीप दाहिमा | Updated: May 9, 2024 16:43 IST

Open in App
1 / 5
फिल्म जगत के दिग्गज कमल हासन और मणिरत्नम की आने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ में अभिनेता अली फजल दिखाई देंगे। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मणिरत्नम और दिग्गज अभिनेता हासन 35 साल बाद साथ में काम करेंगे। वे हासन की 234वीं फिल्म के लिए फिर से साथ काम करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने 1987 की हिट फिल्म 'नायकन' में एक साथ काम किया था। फज़ल ने फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। फिल्म में उनके साथ सिलंबरसन, तृषा, अशोक सेल्वन, अभिरामी, नासर, जोजू जॉर्ज, ऐश्वर्या लक्ष्मी और वैयापुरी नजर आने वाले हैं।
2 / 5
फज़ल ने कहा, ‘‘ 'मैं 'ठग लाइफ' के लिए मणि सर की सोच का हिस्सा बनकर वास्तव में रोमांचित हूं और मैं केवल उम्मीद कर सकता हूं कि मैं इस फिल्म में कुछ बेहतर कर पाऊंगा। कमल हासन सर के साथ काम करना और इस पर उनके साथ नोट्स साझा करना भी एक सम्मान की बात है।’’
3 / 5
ओटीटी शो ‘मिर्जापुर’ से मशहूर हुए अदाकार फज़ल ने कहा, ‘‘भारतीय सिनेमा के दो दिग्गजों के साथ काम करने का अवसर मिलना शानदार बात है। मुझे यह भूमिका सौंपने के लिए मैं मणि सर का बहुत आभारी हूं और इसे पर्दे पर प्रस्तुत करने के लिए उत्सुक हूं।’’ 'ठग लाइफ' का निर्माण उदयनिधि स्टालिन की रेड जियांट मूवीज, राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल और मणिरत्नम की मद्रास टॉकीज द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
4 / 5
इसका संगीत ए. आर. रहमान द्वारा तैयार किया जाएगा। फजल को हाल में 'फुकरे 3' और विशाल भारद्वाज की 'खुफिया' में देखा गया था।
5 / 5
उनकी अगली फिल्म निर्माता अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों’ होगी जिसमें उनके सह-कलाकार आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और फातिमा सना शेख हैं।
टॅग्स :अली फजलकमल हासनहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्मसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?