Pics: काले चश्मे में दिखा काजोल का स्वैग, कैमरा देखते ही चेहरे पर आई मुस्कुराहट

By ललित कुमार | Published: April 29, 2019 09:17 AM2019-04-29T09:17:11+5:302019-04-29T09:17:11+5:30

Next

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अदाकाराओं में से एक काजोल अक्सर अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं, इसी बीच एक बार फिर काजोल का मुंबई बेहद बोल्ड अवतार देखने को मिला है।

काजोल इस दौरान लाइट ब्राउन कलर के जम्पसुट में दिखीं, जिसमे वो काफी गॉर्जियस लग रही है।

हाल ही काजोल मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर करण जौहर के साथ पहुंची थीं।

इस दौरान काजोल ने कई खुलासे किए काजोल ने बताया कि वो पहली बार करण से एक डीजे पार्टी में मिली थीं। जहां वो पूरे थ्री पीस सूट में पहनकर आए थे। इसी के बाद वो करण पर जोर-जोर से हंसने भी लगी थीं।

काजोल ने इस शो पर एक और खुलासा किया है कि उनका क्रश अजय देवगन नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार थे।

करण जौहर ने आगे बोलते हुए कहा कि पूरे प्रीमियर में काजोल अक्षय कुमार को ढूंढ रही थीं।

मगर अक्षय कुमार मिले नहीं। बस वहीं से हमारी दोस्ती की शुरुआत हुई। इसी के बाद काजोल और करण ने पहली बार फिल्म दिल्लगी में साथ काम किया था।

टॅग्स :काजोलKajol