लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'द गेम ऑफ गिरगिट' में पुलिस कर्मी का किरदार निभाएंगी अदा शर्मा

By संदीप दाहिमा | Updated: May 11, 2023 14:02 IST

Open in App
1 / 5
अभिनेत्री अदा शर्मा, अभिनेता श्रेयस तलपड़े की अगली फिल्म 'द गेम ऑफ गिरगिट' में नजर आएंगी। फिल्म निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। 'गांधार फिल्म्स एंड स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा निर्मित और विशाल पांड्या द्वारा निर्देशित फिल्म 'द गेम ऑफ गिरगिट' में अभिनेत्री एक पुलिस कर्मी का किरदार निभाएंगी। (फोटो- इंस्टाग्राम)
2 / 5
हाल में आई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में अपनी प्रमुख भूमिका को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं अभिनेत्री ने कहा कि पर्दे पर एक पुलिस कर्मी की भूमिका निभाना रोमांचक है। अदा शर्मा (31) ने एक बयान में कहा, 'मैंने पहले भी फिल्म 'कमांडो' में पुलिस कर्मी का किरदार निभाया है और इस फिल्म में भावना रेड्डी की भूमिका में मैं बहुत लोकप्रिय भी हुई। (फोटो- इंस्टाग्राम)
3 / 5
अब आगामी फिल्म में गायत्री भार्गव की भूमिका एक अलग तरह की पुलिस वाली की है।' फिल्म निर्माताओं के अनुसार, 'द गेम ऑफ गिरगिट' चर्चित 'ब्लू व्हेल गेम' पर आधारित है। 'ब्लू व्हेल गेम' एक इंटरनेट आधारित 'गेम' है जिसे 'ब्लू व्हेल चैलेंज' भी कहा जाता है इस 'गेम' में कथित तौर पर खिलाड़ियों को आत्महत्या के लिए उकसाया जाता है। (फोटो- इंस्टाग्राम)
4 / 5
फिल्म में ऐप डेवलपर की भूमिका निभाने वाले तलपड़े ने कहा कि वह फिल्म की कहानी से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस फिल्म को लेकर उत्सुक हूं। फिल्म में एक अच्छा संदेश भी है जो हमें लगता है कि यह दर्शकों तक, विशेष रूप से देश के बच्चों और युवाओं तक पहुंचना चाहिए।' (फोटो- इंस्टाग्राम)
5 / 5
फिल्म निर्देशक पांड्या ने कहा, 'द गेम ऑफ गिरगिट' आज की पीढ़ी की कहानी है, जो मोबाइल फोन ऐप पर अपनी निजी जानकारियों को साझा करने के बाद इसके परिणामों से अनजान है।’’ (फोटो- इंस्टाग्राम)
टॅग्स :अदा शर्माहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?