खेसारीलाल यादव की फिल्म फरिश्ता का ट्रेलर रिलीज, पागल के किरदार से जीता फैंस का दिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 23, 2023 07:11 PM2023-02-23T19:11:55+5:302023-02-23T19:17:44+5:30

Next

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'फरिश्ता' का ट्रेलर आज वेब म्यूजिक के यूट्यूब प्लेटफार्म से रिलीज हो गया है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव एक पागल के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म के निर्देशक लालबाबू पंडित हैं, फिल्म के निर्माता एसएस रेड्डी हैं।

फिल्म 'फरिश्ता' की शुरुआत एक पागल बेटे से परेशान माता-पिता के रिश्ते से होती है, जहां पिता पागल बेटे से परेशान होकर उसे अपने घर से धक्के मार कर निकाल देता है। फिल्म पागल का किरदार खेसारी लाल यादव निभा रहे हैं, फिल्म में खेसारी के लुक को देखकर उनके फैंस भी दंग रह गए।

फिल्म में खेसारी लाल यादव के अपोजिट भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा मेघाश्री को कास्ट किया गया है जिनकी शादी फिल्म में पागल खेसारी लाल यादव से होती है।

ट्रेलर में यह भी देखने को मिल रहा है कि खेसारी लाल एक समय बाद ठीक भी हो जाते हैं, लेकिन फिर से वे पागल के किरदार में वापसी करते हैं, जो फिल्म के प्रति सस्पेंस पैदा करता है।

फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है और संगीत कृष्णा बेदर्दी का है। लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी और अरविंद तिवारी का है।

इफ फिल्म में खेसारी लाल यादव और मेघा श्री के साथ साथ पूजा गांगुली, अमित शुक्ला, श्रद्धा नवल, प्रकाश जैश, सोनू पांडेय, रिंकू भारती और खुशबू यादव मुख्य भूमिका में हैं।