LIC Aadhaar Shila Plan: एलआईसी इंश्योरेंस महिलाओं को बचत के साथ देती है लाइफ कवर, जानिए क्या है पॉलिसी

By मनाली रस्तोगी | Published: June 7, 2020 06:02 PM2020-06-07T18:02:32+5:302020-06-07T18:02:32+5:30

महिलाओं के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एक नई इंश्योरेंस पॉलिसी लेकर आई है, जिसके जोकि बचत के साथ लाइफ कवर भी देती है।

LIC Aadhaar Shila Plan: LIC special offer for the women | LIC Aadhaar Shila Plan: एलआईसी इंश्योरेंस महिलाओं को बचत के साथ देती है लाइफ कवर, जानिए क्या है पॉलिसी

महिलाओं के लिए LIC ने पेश की स्कीम (फाइल फोटो)

Highlightsएलआईसी ने महिलाओं के लिए मार्केट में उतारी नई स्कीमएलआईसी ने इस स्कीम का नाम आधारशिला रखा है

नई दिल्ली: आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लोग तरह-तरह के प्लान लेते हैं। ऐसे में इस बार भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) महिलाओं के लिए आधारशिला प्लान लेकर आई है। इस इंश्योरेंस पॉलिसी को वो महिलाएं ले सकती हैं जिनके पास आधार कार्ड है। इस पॉलिसी को एलआईसी ने एक फरवरी, 2020 को लांच किया था। 

बचत करने के साथ लाइफ कवर देती है पॉलिसी

इस इंश्योरेंस पॉलिसी की सबसे खास बात ये है कि इसके जरिए महिलाएं न सिर्फ बचत कर सकती हैं, बल्कि ये पॉलिसी लाइफ कवर भी देती है। पॉलिसी होल्डर को इस पॉलिसी के मेच्योर होने पर एकमुश्त राशि मिल जाती है, लेकिन अगर इसके मेच्योर होने से पहले पॉलिसी होल्डर की किसी कारण मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को सहायता राशि मिलती है। 

इस पॉलिसी के लिए न्यूनतम आयु सीमा आठ वर्ष है, जबकि कंपनी द्वारा अधिकमत आयु सीमा 55 वर्ष तय की गई है। वहीं, जब ये पॉलिसी मेच्योर हो तब पॉलिसी होल्डर 70 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा पॉलिसी की अवधि 10 से 20 साल का है। एलआईसी आधारशिला प्लान को 75,000 रुपए में मिनिमम बेसिक बीमा राशि के साथ महिलाएं ले सकती हैं। हालांकि, इस स्कीम की अधिकतम बीमा राशि 300, 000 रुपए है। इस स्कीम के लिए वार्षिक, छमाही, तिमाही या मासिक आधार पर प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है। 

Web Title: LIC Aadhaar Shila Plan: LIC special offer for the women

पर्सनल फाइनेंस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे