लाइव न्यूज़ :

आयकर रिटर्न भरने में मुश्किलें? इन पांच बातों को पढ़कर आसान हो जाएगा काम

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 27, 2018 10:45 IST

इनकम टैक्स रिटर्न (2018-19) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2018 निर्धारित की गई है। ध्यान रखनी होगी ये पांच बड़ी बातें...

Open in App

क्या आपने इस वित्तीय साल का आयकर रिटर्न भर दिया है? अगर नहीं तो जल्दी कीजिए। सिर्फ चार का समय शेष है। 31 अगस्त के बाद रिटर्न दाखिल करने पर आपके ऊपर 5000-10000 रुपये जुर्माना भी लगाया जा सकता है। पहले आखिरी तारीख 31 जुलाई रखी गई थी लेकिन फिर सरकार ने इसे बढ़ाकर 31 अगस्त करने का फैसला किया। अगर आयकर रिटर्न दाखिल करने में आपको भी मुश्किलें आ रही हैं तो इन पांच बातों को जानकर आसान होगा काम।

1. अगर आपकी आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है तो आपको आईटीआर फाइल करना अनिवार्य है। जानें किस टैक्स स्लैब पर कितना आयकर-

2.5 लाख से 5 लाख, टैक्स- 5 फीसदी 5 लाख से 10 लाख, टैक्स- 20 फीसदी10 लाख से ऊपर, टैक्स- 30 फीसदी

2. आईटीआर फाइल करते समय सबसे जरूरी दस्तावेज हैंः- फॉर्म-16, फॉर्म 26-एएस, बैंक का विवरण, गृह ऋण ब्याज प्रमाण पत्र, पैन कार्ड और आधार कार्ड।

3. सीबीडीटी ने इस बार केवल सिंगल पेज का रिटर्न फॉर्म जारी किया है। इस पेज को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर देखा जा सकता है और वहां से डाउनलोड भी किया जा सकता है।

4. आयकर रिटर्न ऑनलाइन भरने के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट (https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home) पर लॉग-इन कीजिए। इसके बाद फॉर्म-16 और फॉर्म 26-एएस डाउनलोड करें और उसे बारीकी से भरें। उसके बाद इनकम टैक्स रिटर्न का फॉर्म डाउनलोड करें और उसे बेहद ही सतर्कता से भरें। फिर उसे सत्यापित करें। इस तरीके से आप अपना आईटीआर फाइल कर सकते हैं। 

5. इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में कोई गलती हो जाती है तो उसे मार्च 2019 तक ठीक किया जा सकता है। इससे पहले सुधार के लिए दो साल का वक्त दिया जाता था। 

टॅग्स :आयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स