लाइव न्यूज़ :

अगर आपका भी है मल्टीपल बैंकों में अकाउंट, तो ये बातें जरूर जानें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 9, 2018 17:55 IST

आमतौर पर लोग एक से ज्यादा बैंक अकाउंट तो खुलवा लेते हैं, लेकिन इसे मेनटेन नहीं कर पाते। 

Open in App

आजकल ज्यादातर लोग एक से ज्यादा बैंकों में अपना अकाउंट रखते हैं। कुछ लोगों को अपनी जरूरतों की वजह से भी अलग-अलग अकाउंट खुलवाना पड़ता है। जैसे अगर कोई कारोबारी है और पैसों का लेन-देन रेगुलर बेसिस पर ज्यादा है तो उसकी जरूरत बन जाती है। वहीं, बहुत से लोग सैलरी अकाउंट के अलावा सेविंग अकाउंट खुलवा लेते हैं। आमतौर पर लोग एक से ज्यादा बैंक अकाउंट तो खुलवा लेते हैं, लेकिन इसे मेनटेन नहीं कर पाते। 

मल्टीपल बैंक अकाउंट होने के नुकसान 

अगर आप मल्टीपल बैंक अकाउंट खुलवाते हैं तो इसके नुकसान भी बहुत हैं, जिसके बारे में शायद आपको ना पता हो। अपने अकाउंट को मेनटेन करने के लिए उसमें तय अमाउंट रखना अनिवार्य होता है। लेकिन अलग-अलग बैंक अकाउंट होने से हमरा बड़ा अमाउंट बेंकों में ही फंसा  रह जाता है। इसके कारण उस राशि पर ज्यादा से ज्यादा 5 से 6 प्रतिशत ही वार्षिक रिटर्न मिलता है। 

ज्यादातर सेविंग अकाउंट में बैंक की ओर से मिनिमम बैलेंस रखने का प्रावधान होता है। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो बैंक हमसे पेनल्टी चार्ज करता है। कई बार तो अकाउंट पर रोक भी लग जाती है। इसके अवाला बहुत से बैंकों में न्यूनतम बैलेंस की सीमा अधिकतम 10,000 रुपए है। इसलिए आपके पास भी अगर एक से ज्यादा अकाउंट है और उसकी जरूरत ना हो तो उसे बंद करवा दें।

मल्टीपल बैंक अकाउंट के फायदे 

बैंक एटीएम से सिर्फ पांच ट्रांजेक्शन और दूसरे बैंक के एटीएम से तीन ट्रांजेक्शन तक की लिमिट तय  है। लेकिन आपको मल्टीपल बैंकों में अकाउंट से आपको फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिल जाती है। मान लें अगर आपके पास दो बैंक में अकाउंट हैं तो एटीएम से 10 बार फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। वहीं अगर किसी एक बैंक का नेटवर्क फेल हो तो आप आसानी से अन्य बैंक के एटीएम का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं।

इसके अवाला अगर दो बैंक अकाउंट है तो हम कई शानदार स्कीम का लाभ उठा सकते हैं, जिनमें ज्यादा अच्छा वार्षिक प्रीमियर, पर्सनल एक्सीडेंट कवर आदि है। मल्टीपल अकाउंट होने से चेक बुक की संख्‍या बढ़ जाती है। इसके साथ ही बैंक अपने अकाउंट होल्डर को क्रेडिट कार्ड भी ऑफर करते हैं। 

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंसबिज़नेसबैंक अकाउंटबैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा