लाइव न्यूज़ :

रिटायरमेंट के बाद पैसे कहां से आएंगे, यह चिंता सताती है तो अपनाए ये अचूक तरीके

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 24, 2018 14:06 IST

54 फीसदी लोग ऐसे हैं जो भविष्य के लिए पैसे बचाने से ज्यादा रिटायरमेंट के बाद भी काम करने की इच्छा रखते हैं। वह कमाई के दौरान पैसे बचाने से ज्यादा तरजीह अपने बिजनेस शुरू करने को देते हैं। 

Open in App

भारत कें रिटायरमेंट के बाद आने वाली पैसों की जरूरतों की प्लानिंग ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है। ब्रिजिंद द गैप ने एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया था कि महज 33 फीसदी ही ऐसे लोग जिन्होंने रिटायरमेंट के बाद के लिए योजना बना रखी है। असल में इसकी एक बड़ी वजह ये है कि भारत में छोटी अवधि में लाभ देखने की मानसिकता रही है। लंबी अवधि को लेकर लोगों में धैर्य नहीं होता। उसी रिपोर्ट में यह भी जानकारी सामने आई ‌‌थी कि 56 फीसदी भारतीय अपनी कमाई से बचत नहीं कर पाते। बिना बचत के निवेश का सवाल ही नहीं उठता।

ब्रिजिंद द गैप ने यह बताया था कि 53 फीसदी कमाई करने वाले छोटी अवधि के निवेश के लिए ही आगे बढ़ते हैं। लेकिन 54 फीसदी लोग ऐसे हैं जो भविष्य के लिए पैसे बचाने से ज्यादा रिटायरमेंट के बाद भी काम करने की इच्छा रखते हैं। वह कमाई के दौरान पैसे बचाने से ज्यादा तरजीह अपने बिजनेस शुरू करने को देते हैं। हालांकि इसमें सफल होने की प्रतिशतता बेहद कम है।

लेकिन इस परिस्थिति से बचने के लिए मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी के डायरेक्टर धवल कपाड़िया से बातचीत पर आधारित मनीकंट्रोल ने एक बेहतर जानकारी प्रकाशित की है। धवल कपाड़िया के अनुसार बड़े जोखिम की तुलना में एफडी में निवेश करना काफी सुरक्ष‌ित होता है। लेकिन सिर्फ एफडी में निवेश से मुद्रास्फीति और महंगाई से नहीं उबरा जा सकता।

विशेषज्ञ ने बताया कि एफडी के बाद रिटायरमेंट के लिए इक्व‌िटी में निवेश करना सबसे लाभकारी होता है। इसमें 90 फीसदी लोग इक्व‌िटी म्यूचल फंड का रास्ता चुनते हैं, जो कि सर्वोत्तम है। लंबी अवधि के निवेश के लिहाज से यह सबसे बेहतर होता है। जबकि 10 से फीसदी लोग ही डेट का रुख करते हैं। लेकिन यह भी जरूरी है। कुछ पैसे इसमें भी डालें। इसमें निवेश से टैक्स में भी बचत होती है।

टॅग्स :रिटायरमेंट प्लानिंगरिटायरमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

भारतAtal Pension Yojana: केंद्र सरकार ने 2031 तक बढ़ाई अटल पेंशन योजना की, जानें कैसे और किसे मिलेगा इसका लाभ

भारतPost Office Scheme: बुजुर्गों को हर महीने मिलेंगे 20000 रुपये, पोस्ट ऑफिस की गजब स्कीम; जानें

भारतNew Pension Scheme: इस राज्य में सरकारी शिक्षकों को मिलेगी पेंशन, ऐसे मिलेगा इस योजना का लाभ

क्रिकेटUsman Khawaja Retirement: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लेंगे संन्यास, सिडनी में खेलेंगे अपना आखिरी मैच

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड