लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दी खुशखबरी, NPS की जगह पुरानी पेंशन स्कीम का उठा सकते हैं लाभ

By निखिल वर्मा | Updated: June 18, 2020 13:27 IST

सरकारी कर्मचारी नेशनल पेंशन स्कीम की बजाए पुरानी पेंशन स्कीम को ज्यादा लाभदायक मानते हैं. ओपीएस में पेंशनर के साथ उनका परिवार भी सुरक्षित रहता है.

Open in App
ठळक मुद्देपुरानी पेंशन स्‍कीम एनपीएस से ज्‍यादा फायदेमंद है. पुरानी पेंशन में लाभ ज्यादा है.सरकार ने 1 जनवरी 2004 से नई पेंशन योजना (NPS) लागू की है.

केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार के योग्यता पूरी करने वाले कर्मचारियों को नेशनल पेंशन सिस्‍टम (एनपीएस) को छोड़कर पुरानी पेंशन स्‍कीम (ओपीएस) का लाभ लेने की छूट दे दी है।  इस योजना का लाभ वे कर्मचारी उठा सकते हैं जो 1 जनवरी 2004 से 28 अक्टूबर 2009 के बीच केंद्र सरकार या केंद्रीय स्वायत्त संस्थाओं में नेशनल पेंशन स्कीम के तहत नियुक्त हुए हैं। इसके लिए उन्हें 11 सितंबर तक आवेदन करना होगा।

केंद्र सरकार ने सेंट्रल सिविल सर्विस (पेंशन) रूल्स 1972 के तहत यह विकल्प प्रदान किया है। इसका लाभ वे सरकारी कर्मचारी उठा सकते हैं, जिनकी केंद्र सरकार, केंद्रीय संस्था, राज्य सरकार या राज्य की स्वायत्त संस्थान से तकनीकी इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार या केंद्रीय स्वायत्त संस्था में 1 जनवरी 2004 से 28 अक्टूबर 2009 के बीच फिर से नियुक्ति हुई है। इससे उन्हें केंद्र सरकार या केंद्रीय स्वायत्त संस्था से अंतिम सेवानिवृत्ति पर पेंशन का ज्यादा लाभ मिलेगा।

डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स की ओर से जारी ऑफिस मेमोरैंडम के मुताबिक, योग्‍य कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्‍कीम (OPS) का लाभ लेने के लिए 11 सितंबर 2020 तक आवेदन करना होगा. आवेदन नहीं करने वाले सरकारी कर्मचरियों को नेशनल पेंशन सिस्‍टम के प्रावधानों के तहत फायदा मिलता रहेगा. 

नेशनल पेंशन स्कीम क्या है

नेशनल पेंशन स्कीम को जनवरी 2004 में सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया था। इसे 2009 में सभी कैटगरी के लोगों के लिए खोल दिया गया। कोई भी व्यक्ति अपने कामकाजी जीवन के दौरान पेंशन खाते में नियमित रूप से योगदान दे सकता है।

जमा हुई धन राशि के एक हिस्से को वह एक बार में निकाल भी सकता है और बची हुई राशि का इस्तेमाल रिटायरमेंट के बाद नियमित आय प्राप्त करने के लिए कर सकता है। व्यक्ति के निवेश और उस पर मिलने वाले रिटर्न से एनपीएस खाता बढ़ता है।

टॅग्स :भारत सरकारसेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड