पेंशन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स खो जाने पर भी अब नहीं लगाने होंगे पुलिस, कचहरी के चक्कर, EPFO ने शुरू की ये नई योजना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 5, 2019 09:39 AM2019-11-05T09:39:33+5:302019-11-05T09:39:33+5:30

देशभर में लगभग 65 लाख से अधिक पेंशनधारी हैं। इन सभी लोगों को पेंशन से जुड़े सारे दस्तावेज एक ही जगह मिल जाएंगे। जो लोग डिजिटल फ्रेंडली नही हैं उनके लिये ईपीएफओ कार्यालय में हेल्प डेस्क खोलने के बारे में विचार किया जा रहा है जससे उनको आसानी हो सके।

epfo launches digital locker for pensioner know about it | पेंशन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स खो जाने पर भी अब नहीं लगाने होंगे पुलिस, कचहरी के चक्कर, EPFO ने शुरू की ये नई योजना

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsलोगों की परेशानी को देखते हुये EPFO ने डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है।इसमें पेशनरों के साथ ही उनके आश्रितों का रिकॉर्ड भी उन्हें मिल जाएगा।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ईपीएफ पेंशनरों को सहूलियत दी है। अब लोगों को पेंशन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स खो जाने पर EPF ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब ये सारे जरूरी कागजात डिजिटल लॉकर से मिल जाएंगे। इसके लिये सिर्फ पेंशन ऑर्डर नंबर दर्ज करना होगा। इसी लॉकर में पेंशन ऑर्डर भी रहेगा।

अभी तक डॉक्यूमेंट्स खो जाने पर पेंशनरों और आश्रितों को तमाम तरह की प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है तब जाकर कहीं रिकॉर्ड मिल पाता है। अभी तक डॉक्यूमेंट्स खोने की सूचना थाने में देने के बाद EPFO को शपथपत्र देना पड़ता है। ऐसे मामलों में सबसे ज्यादा दिक्कत फैमिली पेंशन वाले मामले में होती है। क्योंकि इस मामले में ज्यादा चक्कर काटना पड़ता है।

लोगों की परेशानी को देखते हुये EPFO ने डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसमें पेशनरों के साथ ही उनके आश्रितों का रिकॉर्ड भी उन्हें मिल जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक महीने भर बाद वेबसाइट पर ये सिस्टम ठीक ढंग से काम करना शुरू कर देगा।

EPFO प्रदेश बोर्ड के सदस्य सुखदेव प्रसाद मिश्र का कहना है कि डिजिटल लॉकर से सभी को फायदा होगा। राज्य में 4.5 लाख से ज्यादा पेंशनधारी हैं जबकि देशभर में इनकी संख्या लगभग 65 लाख से पार है। इन सभी लोगों को पेंशन से जुड़े सारे दस्तावेज एक ही जगह मिल जाएंगे। जो लोग डिजिटल फ्रेंडली नही हैं उनके लिये ईपीएफओ कार्यालय में हेल्प डेस्क खोलने के बारे में विचार किया जा रहा है जससे उनको आसानी हो सके।

Web Title: epfo launches digital locker for pensioner know about it

पर्सनल फाइनेंस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे