लाइव न्यूज़ :

हर महीने जमा करें 84 रुपये और हर साल पाए 24,000 रुपये, जानिए कैसे

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 16, 2018 09:58 IST

केंद्र सरकार की अहम योजनाओं में से एक अटल पेंशन योजना है। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में की थी। यह पेंशन योजना मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के लोगों पर केंद्रित है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जून। केंद्र सरकार की अहम योजनाओं में से एक अटल पेंशन योजना है। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में की थी। यह पेंशन योजना मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के लोगों और ऐसे निवेशकों पर केंद्रित है जिनकी आर्थिक स्थिती ठीक नहीं है और जो बड़ा अमाउंट निवेश नहीं कर सकते। इस योजना के मुताबिक, कोई भी शख्स इस पेंशन प्लान की शुरुआत 18 साल से लेकर 40 साल के बीच कर सकता है।

यह भी पढ़ें: जानें बिना इनकम टैक्स भरे कैसे कर सकते हैं कम समय में पैसे डबल

इस योजना में किए गए निवेश पर आपको 60 साल की उम्र में 1000 से 5000 रुपये तक की मासिक पेंशन मिल सकती है। हालांकि इस पर मिलने वाला रिटर्न योगदानकर्ता (सब्सक्राइबर) के योगदान और योगदानकर्ता की ओर से कब इस योजना की शुरूआत की गई है इस पर निर्भर करता है। अटल पेंशन योजना में तीन विकल्प दिए गए हैं जिनमें सब्सक्राइबर अपने योगदान के लिए मासिक, तिमाही या फिर छमाही के आधार के विकल्प को चुन सकता है।

यह भी पढ़ें: आप भी करते हैं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन तो जानें इसके 6 फायदे

ऐसे में अगर आप 84 रुपये प्रतिमाह योगदान भी देते हैं तो 60 साल की उम्र तक आप 2000 रुपये की प्रतिमाह पेंशन सुनिश्चित करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका निवेश 42 सालों तक हुआ है, यानी आप 18 साल की उम्र से ही इस योजना को शुरू करते हैं तो आपको 60 साल की उम्र के बाद 24,000 रुपये की सालाना पेंशन मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: डिजिटल फ्रॉड से लगता है डर तो जरूर पढ़ें RBI के ये निर्देश, आपके पैसे रहेंगे सेफ

भारत सरकार की ओर से अटल पेंशन योजना के सब्सक्राइबर फॉर्म सभी बैंकों की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध करवाए गए हैं। आप इस फॉर्म को डाउनलोड कर इसमें दिए गए सभी जरूरी जानकारी को भर उसे बैंक में जमा कराना होगा। इसके साथ कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज भी जमा कराने होते हैं। इतना करने के बाद आपका अटल पेंशन योजना का अकाउंट खुल जाएगा। ऐसा करने से थोड़ी-थोड़ी बचत भविष्य में आपको एक बड़ा अमाउंट दे सकती है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंसमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड