लाइव न्यूज़ :

श्रम मंत्रालय ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी, अब आकस्मिक निधन पर अब सभी श्रमिकों को मिलेगा जमा संबद्ध बीमा योजना का लाभ

By भाषा | Updated: March 6, 2020 19:01 IST

श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार अब इसका लाभ उन सदस्यों के परिजनों को भी मिलेगा जिन्होंने मृत्यु से ठीक पूर्व के 12 महीने की अवधि में एक से अधिक प्रतिष्ठानों में कार्य किया हो।

Open in App

श्रम मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कर्मचारी जमा संबद्ध बीमा योजना (ईडीएलआई) के तहत दी जाने वाली राशि का लाभ अब सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा। इसके तहत यह लाभ उन कर्मचारियों के पीड़ित परिवार को भी मिलेगा, जिसने मृत्यु से ठीक पहले 12 महीने में एक से अधिक प्रतिष्ठानों में नौकरियां की हों।

अब तक ईडीएलआई के लिये न्यूनतम 2.5 लाख रुपये तथा अधिकतम 6 लाख रुपये का भुगतान उन सदस्यों को नहीं किया जाता था जिन्होंने मृत्यु से ठीक 12 महीने पहले किसी एक संस्थान में लगातार 12 महीने काम नहीं किया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की बृहस्पतिवार को बैठक में यह फैसला किया गया।

श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार अब इसका लाभ उन सदस्यों के परिजनों को भी मिलेगा जिन्होंने मृत्यु से ठीक पूर्व के 12 महीने की अवधि में एक से अधिक प्रतिष्ठानों में कार्य किया हो। सीबीटी ने ईडीएलआई योजना, 1976 के पैरा 28 (4) में संशोधन किया गया है।

इसके तहत अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त को अधिकार दिया गया ताकि वे ऑनलाइन छूट दे सकें। इससे 25,000 प्रतिष्ठानों के लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा। इस योजना से छूट प्राप्त नियोक्ता अपने कर्मचारियों के लिये ईडीएलआई के बदले समूह बीमा योजना को ले सकता है। भाषा रमण मनोहर रमण नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :बीमा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

कारोबारEPFO Free Insurance: PF अकाउंट होल्डर्स को फ्री में मिलता है 7 लाख का बीमा, जानें आपको कैसे मिलेगा फायदा

भारतInsurance Scheme: बड़े काम की है ये सरकारी बीमा योजना, जानिए PMJJBY और PMSBY के बारे में सबकुछ

कारोबारघर बैठे आसानी ने बनेगा आयुष्मान वय वंदना कार्ड, मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज; जानें आयुष्मान ऐप से कैसे होगा डाउनलोड

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड

पर्सनल फाइनेंसचोरी या खो गया है SBI डेबिट/एटीएम कार्ड, ऑनलाइन ऐसे कराएं ब्लॉक, बस एक फोन कॉल के जरिए इस तरह पाए नया