लाइव न्यूज़ :

7वां वेतन आयोग: इन रिटायर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी ज्‍यादा पेंशन, केंद्र सरकार ने किया रिविजन

By स्वाति सिंह | Updated: August 21, 2019 16:06 IST

सातवां वेतन आयोग वेतन निर्धारित करने की सबसे प्रणाली है। इसके तहत छठे वेतन आयोग की तुलना में सरकारी कर्मचारियों वेतन-भत्तों तथा पेंशन में में 23.55 प्रतिशत वृद्धि की सिफारिश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों की पेंशन में रिवीजन करने का फैसला किया है केंद्र सरकार के इस फैसले से 2006 से पहले रिटायर जवानों और अफसों की पेंशन बढ़ जाएगी।

केंद्र सरकार ने अब पूर्व रिटायर जवानों को भी तोहफा देने का ऐलान किया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने सीपीआरएफ के जवानों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने के साथ ही उनकी पेंशन में रिवीजन करने का फैसला किया है।

इससे पहले इन्हें 5वें वेतन आयोग यानि 5th CPC में 6500-10,500 रुपए पे स्‍केल के तहत पेंशन पा रहे थे। लेकिन अब केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद साल 2006 से पहले रिटायर हुए जवानों और अफसरों की पेंशन बढ़ जाएगी।   

जी बिजनेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑल इंडिया ऑडिट एंड अकाउंट्स एसोसिएशन के असिस्‍टेंट सेक्रेटरी जनरल हरीशंकर तिवारी ने बताया कि सरकार के इस फैसले से जिनकी सैलरी रिटायमेंट के समय 17 हजार से कम थी उन पेंशनरों को फायदा मिलेगा।

पर्सनल डिपार्टमेंट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस रिवीजन में रितायार्मेंट के पेंशन के साथ-साथ परिवार पेंशन को भी शामिल किया गया है। इसके अनुसार 4600 रुपए की ग्रेड पे को करस्‍पॉडिंग ग्रेड पे माना जाएगा। इस रिविजन को 5वें वेतन आयोग की सैलरी में रिटायर हुए पेंशनरों के लिए किया जाएगा।

बीते दिनों रेलवे मिनिस्‍ट्री ने  1 जनवरी 2016 के बाद भर्ती हुए जूनियर अफसरों की कम मिल रही सैलरी की खामी दूर करने के लिए आदेश दिया था।

जिसमें पाया गया था 1 जनवरी 2016 से पहले जितने लोको पायलट की तैनाती हुई थी। उनके प्रमोशन के बाद चीफ लोको इंस्‍पेक्‍टर बनाया गया था। लेकिन इसके बावजूद उनकी सैलरी 1 जनवरी 2016 के बाद भर्ती लोको पायलट से कम थी। इसका कारण यह था कि 1 जनवरी 2016 के बाद से भर्ती हुए कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत लाभ मिल रहा है लेकिन इससे पहले भर्ती होने वाले कर्मचारी इस सुविधा से वंचित हैं। इसके चलते अब सीनियर कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे सीनियर स्‍टाफ की सैलरी में हजारों रुपए की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

टॅग्स :सातवां वेतन आयोगमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड