लाइव न्यूज़ :

जिम्बाब्वे ने दूसरे टी20 में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

By भाषा | Updated: April 23, 2021 21:56 IST

Open in App

हरारे, 23 अप्रैल जिम्बाब्वे ने ल्यूक जोंगवे के चार विकेट की बदौलत शुक्रवार को यहां दूसरे ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।

जिम्बाब्वे ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नौ विकेट पर 118 रन का स्कोर बनाया। उसके लिये सलामी बल्लेबाज तिनाशे कामुनहुकाम्वे ने सर्वाधिक 34 रन बनाये। उनके अलावा चार अन्य खिलाड़ियों ने 20 रन से कम का स्कोर बनाया।

इसके बाद जिम्बाब्वे के लिये जोंगवे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3.5 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट हासिल किये जिससे टीम ने कम स्कोर वाले इस मैच में जीत दर्ज कर श्रृंखला बराबर की।

पाकिस्तान की टीम मध्यक्रम के असफल होने के कारण एक गेंद रहते 99 रन पर सिमट गयी और उसे निचली रैंकिंग पर काबिज से शिकस्त झेलनी पड़ी। यह टी20 प्रारूप में पाकिस्तान की जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली हार है।

जिम्बाब्वे के लिये रेयान बर्ल ने भी दो विकेट झटके।

पाकिस्तान के लिये कप्तान बाबर आजम 41 रन, दानिश अजीज ने 22 और मोहम्मद रिजवान 13 रन बना सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!