लाइव न्यूज़ :

ईस्ट बंगाल के घरेलू मैचों के लिए जर्सी पर लाल के साथ पीला-सुनहरा रंग बरकरार

By भाषा | Updated: November 2, 2020 20:14 IST

Open in App

पणजी, दो नवंबर श्री सीमेंट (एससी) ईस्ट बंगाल (ईबी) ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी 2020-21 सत्र से पहले सोमवार को टीम की किट लॉन्च की जिसमें घरेलू मैचों की जर्सी पर क्लब की पहचान लाल रंग के साथ पीले और सुनहरे रंग का इस्तेमाल किया गया।

टीम ने घरेलू और दूसरी टीम के मैदान पर खेले जाने वाले मैचों के अलावा तीसरी किट भी जारी की।

इन तीनों जर्सी को बंगाल की युवा डिजाइनर मेघना नायक ने तैयार किया है जिसमें ‘स्थानीयता’ बरकारार रखने की कोशिश की गयी है।

ईस्ट बंगाल ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘क्लब को इसके लिए कई प्रस्तुतियाँ मिलीं लेकिन उन्हें ऐसे डिजाइनर की तलाश में थी जिसकी रचना पूरी तरह से मौलिक हों।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ईस्ट बंगाल के लिए मेघना की अवधारणा लौ से प्रेरित है जिसमें ‘इलिश (हिलसा मछली)’ और सुंदरबन के रॉयल बंगाल टाइगर की झलक है।’’

ईस्ट बंगाल के कोच रॉबी फाउलर ने कहा, ‘‘ दूसरी टीम की मेजबानी में खेले जाने वाले मुकाबले की किट और तीसरी किट में भी बहुत सारी परंपरिक चीजों से प्रेरित है, जो इसे और भी खास बनाती हैं।’’

मेघना ने कहा, ‘‘ किट को सरल, प्रतिष्ठित और विशिष्ट रूप से पहचाना जाना था जरूरी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!