लाइव न्यूज़ :

बीजेपी में शामिल होंगी रेसलर बबीता फोगाट, पिता महावीर फोगाट भी करेंगे ज्वाइन

By सुमित राय | Updated: August 12, 2019 11:15 IST

कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय रेसलर बबीता फोगाट आज बीजेपी में शामिल होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय रेसलर बबीता फोगाट बीजेपी में शामिल होंगी। बबीता के साथ उनके पिता महावीर फोगाट भी बीजेपी ज्वाइन करेंगे। इससे पहले महावीर फोगाट ने दुष्‍यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ज्वाइन की थी।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय रेसलर बबीता फोगाट आज बीजेपी में शामिल होंगी। बबीता के साथ उनके पिता महावीर फोगाट भी बीजेपी ज्वाइन करेंगे। सूत्रों के अनुसार बबीता और महावीर फोगाट आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के हरियाणा भवन में बीजेपी में शामिल होंगे।

महावीर फोगाट हरियाणा के दादरी के गांव बलाली के रहने वाले हैं। बीजेपी ज्वाइन करने से पहले महावीर फोगाट ने दुष्‍यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ज्वाइन की थी और उन्हें जेजेपी के खेल विंग का प्रधान बनाया गया था।

बता दें कि बबीता फोगाट साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स के 51 किलोग्राम महिला रेसलिंग में सिल्वर मेडल जीतकर चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्होंने 2012 के वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके बाद बबीता ने अपनी वेट कैटेगरी बदली और 55 किलोग्राम में लड़ने का फैसला किया। 

बबीता ने स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में 55 किलो भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में कनाडा की ब्रितानी लाबेरदूरे को हराकर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद बबीता गोल्ड कोस्ट में खेले गए 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 53 किलोग्राम महिला कुश्ती स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं। बबीता को फाइनल मुकाबले में कनाडा की डायना वेकर ने हराया था।

टॅग्स :बबिता फोगाटभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

अन्य खेल अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष