लाइव न्यूज़ :

World Wrestling Championships: विनेश फोगाट को क्वार्टरफाइनल में मौजूदा चैंपियन मायू मुकेदा ने हराया, पदक की उम्मीद अब भी बरकरार

By सुमित राय | Updated: September 17, 2019 13:01 IST

विनेश ने इस बार 50 किलोग्राम भार वर्ग से 53 किलोग्राम भार वर्ग में रिंग में उतरी हैं और चौथी बार विश्व चैंपियनशिप में शिरकत कर रही हैं।

Open in App

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय रेसलर विनेश फोगाट कजाकिस्तान के नूर सुल्तान में खेले जा रहे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में हार गईं। विनेश को महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टरफाइनल में मौजूदा चैंपियन मायू मुकेदा ने एकतरफा मुकाबले में 7-0 से मात दी।

बता दें कि विनेश ने इससे पहले अपने शुरुआती मुकाबले में रियो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सोफिया मैटसन को मात दी थी। 25 वर्षीय विनेश ने एकतरफा मुकाबले में स्वीडन की सोफिया मैटसन को 13-0 से मात दी थी। रैफरी ने टेकनिकल सुपरियोरिटी के आधार पर विनेश को विजेता घोषित किया था।

हालांकि विनेश फोगाट को अब उनकी प्रतिद्वंद्वी मायू मुकेदा के फाइनल में पहुंचने का इंतजार है। अगर ऐसा होता है तो विनेश को रेपचेज के माध्यम से ब्रॉन्ज मेडल और ओलंपिक कोटा हासिल करने का दूसरा मौका मिलेगा।

बता दें कि हरियाणा की स्टार पहलवान विनेश ने इस बार 50 किलोग्राम भार वर्ग से 53 किलोग्राम भार वर्ग में रिंग में उतरी हैं और चौथी बार विश्व चैंपियनशिप में शिरकत कर रही हैं। विश्व चैंपियनशिप में 2013, 2015 और 2017 में विनेश पदक जीतने में नाकाम रही थी। विनेश ने राष्ट्रमंडल खेलों से लेकर एशियाई खेलों में पदक जीते हैं।

टॅग्स :विनेश फोगाटरेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!