World Cup Archery: अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की जोड़ी ने फ्रांस को एक अंक से हराकर स्वर्ण पर किया कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 23, 2022 04:27 PM2022-04-23T16:27:06+5:302022-04-23T16:28:07+5:30

World Cup Archery: फ्रांसीसी टीम ने इसके बाद भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा तथा भारतीय टीम एक समय 113-116 से तीन अंक से पिछड़ रही थी। भारतीयों ने इसके बाद शानदार वापसी की और तीसरा सेट 60-58 के अंतर से जीतकर कुल स्कोर को 173-174 कर दिया।

World Cup Archery Abhishek Verma, Rajat Chauhan and Aman Saini pair won gold defeat France one point | World Cup Archery: अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की जोड़ी ने फ्रांस को एक अंक से हराकर स्वर्ण पर किया कब्जा

भारत ने एक अंक की बढ़त हासिल करके सोने का तमगा जीता।

Highlightsभारत हालांकि ‘कंपाउंड’ में दूसरा पदक नहीं जीत पाया।सेमीफाइनल में स्पेन को 5-3 से हराया था।तरुणदीप राय और ऋद्धि फोर की ‘रिकर्व’ मिश्रित युगल जोड़ी रविवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में उतरेगी।

World Cup Archery: अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की भारतीय पुरुष ‘कंपाउंड’ तीरंदाजी टीम ने विश्व कप के पहले चरण के रोमांचक फाइनल में शनिवार को यहां फ्रांस को एक अंक से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत हालांकि ‘कंपाउंड’ में दूसरा पदक नहीं जीत पाया।

 

वर्मा और मुस्कान किरार की मिश्रित युगल जोड़ी कांस्य पदक के ‘प्लेऑफ’ में क्रोएशिया से 156-157 से हार गयी। ‘कंपाउंड’ टीम स्पर्धा के पुरुष फाइनल में भारतीय टीम पहले सेट में अपने फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वियों जीन फिलिप बौल्च, क्वेंटिन बरार और एड्रियन गोंटियर से 56-57 से पिछड़ गयी।

फ्रांसीसी टीम ने इसके बाद भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा तथा भारतीय टीम एक समय 113-116 से तीन अंक से पिछड़ रही थी। भारतीयों ने इसके बाद शानदार वापसी की और तीसरा सेट 60-58 के अंतर से जीतकर कुल स्कोर को 173-174 कर दिया।

इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा तथा चौथे सेट में 59 का स्कोर बनाया जबकि फ्रांसीसी टीम दबाव में 57 अंक ही बना पायी। इस तरह से भारत ने एक अंक की बढ़त हासिल करके सोने का तमगा जीता। तरुणदीप राय और ऋद्धि फोर की ‘रिकर्व’ मिश्रित युगल जोड़ी रविवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में उतरेगी। उन्होंने सेमीफाइनल में स्पेन को 5-3 से हराया था।

Web Title: World Cup Archery Abhishek Verma, Rajat Chauhan and Aman Saini pair won gold defeat France one point

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे