लाइव न्यूज़ :

WADA ने रूस पर लगाया 4 साल का बैन, नहीं ले सकेगा ओलंपिक में हिस्सा

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 9, 2019 16:12 IST

डोपिंग रिकॉर्ड के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर वाडा की अनुपालन समीक्षा समिति ने रूस के लिए प्रतिबंधों को एक पैकेज के रूप में प्रस्तावित किया था। 

Open in App

विश्व डोपिंग विरोधी संस्था (WADA) ने रूस को ओलंपिक से 4 सालों के लिए बैन कर दिया है। इसी के साथ अब रूस टोक्यो ओलंपिक 2020 और बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 सहित वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकेगा।

इस फैसले का मतलब होगा कि रूसी खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में तटस्थ खिलाड़ी के तौर पर भाग ले सकते हैं लेकिन ऐसा तभी संभव होगा, जबकि वे यह साबित करेंगे कि वे डोपिंग की उस व्यवस्था का हिस्सा नहीं थे, जिसे वाडा सरकार प्रायोजित मानता है। 

वाडा के प्रवक्ता जेम्स फिट्जगेराल्ड ने कहा, ‘‘सिफारिशों की पूरी सूची सर्वसम्मति से स्वीकार कर ली गयी है। वाडा कार्यकारी समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया कि रूसी डोपिंगरोधी एजेंसी ने चार साल तक नियमों का पालन नहीं किया। उन्हें यह साबित करना होगा कि वे रूसी डोपिंग कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थे जैसा कि मैकलारेन रिपोर्ट में कहा गया है या उनके नमूनों में हेराफेरी नहीं की गयी थी।’’

बता दें कि डोपिंग रिकॉर्ड के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर वाडा की अनुपालन समीक्षा समिति ने रूस के लिए प्रतिबंधों को एक पैकेज के रूप में प्रस्तावित किया था। 

वाडा की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के खिलाड़ियों की गलत डोपिंग रिपोर्ट वाडा को भेजी गई और इसमें रूस की सरकारी खेल समितियों की सहमति थी। इसके बाद से दुनिया के खेल जगत में यह विवाद गरमा गया। इस रिपोर्ट के बाद 2014 में रूस के ओलंपिक प्रदर्शन पर भी सवाल उठ रहे थे।

टॅग्स :रूसओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!