लाइव न्यूज़ :

Women's Junior Asia Cup Hockey 2023: जूनियर एशिया कप में महिला टीम ने किया धमाल, उज्बेकिस्तान को 22-0 से करारी शिकस्त, अन्नू ने किए 6 गोल, 5 जून को मलेशिया से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2023 15:41 IST

Women's Junior Asia Cup Hockey 2023: भारत की तरफ से अन्नू (13वें, 29वें, 30वें, 38वें, 43वें, 51वें मिनट) ने बेहतरीन खेल दिखाया। उनके अलावा वैष्णवी विठ्ठल फाल्के (तीसरे, 56वें), मुमताज खान (छठे, 44वें, 47वें, 60वें); सुनेलिता टोप्पो (17वीं, 17वीं); अन्य निशाने पर मंजू चोरसिया (26वें), दीपिका सोरेंग (18वें, 25वें), दीपिका (32वें, 44वें, 46वें, 57वें) और नीलम (47वें) ने भी गोल दागे।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में अपने अभियान का शानदार आगाज किया।भारत ने शुरू से ही आक्रामक तेवर अपनाए। अन्नू के गोल से भारत ने पहले क्वार्टर में 3-0 से बढ़त बनाई।

Women's Junior Asia Cup Hockey 2023: अन्नू की दोहरी हैट्रिक की मदद से भारत ने शनिवार को यहां उज्बेकिस्तान को 22-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में अपने अभियान का शानदार आगाज किया।

भारत की तरफ से अन्नू (13वें, 29वें, 30वें, 38वें, 43वें, 51वें मिनट) ने बेहतरीन खेल दिखाया। उनके अलावा वैष्णवी विठ्ठल फाल्के (तीसरे, 56वें), मुमताज खान (छठे, 44वें, 47वें, 60वें); सुनेलिता टोप्पो (17वीं, 17वीं); अन्य निशाने पर मंजू चोरसिया (26वें), दीपिका सोरेंग (18वें, 25वें), दीपिका (32वें, 44वें, 46वें, 57वें) और नीलम (47वें) ने भी गोल दागे।

भारत ने शुरू से ही आक्रामक तेवर अपनाए। वैष्णवी ने तीसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिला दी थी। इसके तीन मिनट बाद मुमताज ने मैदानी गोल किया। अन्नू के गोल से भारत ने पहले क्वार्टर में 3-0 से बढ़त बनाई।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में एक के बाद एक सात गोल किए जिससे वहां मध्यांतर तक 10-0 से आगे था। छोर बदलने के बाद भी भारत ने उज्बेकिस्तान पर किसी तरह का रहम नहीं दिखाया। भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में पांच और चौथे क्वार्टर में सात गोल किए। भारत अपना अगला मैच पांच जून को मलेशिया से खेलेगा।

टॅग्स :हॉकी इंडियाएशिया कपपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!