महिला यूरोपीय चैम्पियनशिप की पुरस्कार राशि दोगुनी की गयी, पर पुरूषों की तुलना में भारी असमानता

By भाषा | Updated: September 23, 2021 17:18 IST2021-09-23T17:18:02+5:302021-09-23T17:18:02+5:30

Women's European Championship prize money doubled, but a huge disparity compared to men | महिला यूरोपीय चैम्पियनशिप की पुरस्कार राशि दोगुनी की गयी, पर पुरूषों की तुलना में भारी असमानता

महिला यूरोपीय चैम्पियनशिप की पुरस्कार राशि दोगुनी की गयी, पर पुरूषों की तुलना में भारी असमानता

नियोन (स्विट्जरलैंड), 23 सितंबर (एपी) यूएफा (यूरोपीय फुटबॉल संघों के संघ) ने महिलाओं की यूरोपीय चैम्पियनशिप की पुरस्कार राशि बढ़ाकर दोगुनी कर दी है।

लेकिन अगर पुरूष टूर्नामेंट में दी जानी वाली पुरस्कार राशि से तुलना की जाये तो इसमें अब भी भारी असमानता है।

इंग्लैंड अगले साल जुलाई में महिलाओं की यूरोपीय चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा जिसे कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित किया गया था।

अगले साल 16 टीमों के बीच होने वाली महिला यूरोपीय चैम्पियनशिप में कुल 1.60 करोड़ यूरो (16 मिलियन यूरो, 1.90 करोड़ डॉलर) की पुरस्कार राशि होगी जबकि 45 लाख यूरो (50 लाख डॉलर) उन क्लबों को दिये जायेंगे जिन्होंने खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

वहीं 24 टीमों की पुरूष यूरोपीय चैम्पियनशिप में इस साल यूएफा की पुरस्कार राशि 371 मिलियन यूरो (435 डॉलर मिलियन) थी और क्लबों को भी खिलाड़ियों को रिलीज करने के लिये कम से कम 200 मिलियन यूरो (235 मिलियन डॉलर) की गारंटी दी गयी थी।

यूएफा ने कहा कि वह ‘‘सुनिश्वित कर रहा है कि महिलाओं के खेल में भी पहले से कहीं ज्यादा पुरस्कार राशि वितरित की जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Women's European Championship prize money doubled, but a huge disparity compared to men

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे