Women’s Asian Champions Trophy 2023: 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी, 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 11, 2023 01:10 PM2023-10-11T13:10:49+5:302023-10-11T15:14:00+5:30

Women’s Asian Champions Trophy 2023: भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर 2023 को थाईलैंड के खिलाफ करेगा।

Women’s Asian Champions Trophy 2023 Hockey India announces 20-member Indian team 27th October to 5th November | Women’s Asian Champions Trophy 2023: 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी, 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा, देखें लिस्ट

file photo

Highlights भारत ने हाल ही में एशियाई खेलों 2023 में कांस्य पदक जीता था।टूर्नामेंट में जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीम एक-दूसरे को टक्कर देंगी। सविता पुनिया भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी और दीप ग्रेस एक्का उनकी डिप्टी होंगी।

Women’s Asian Champions Trophy 2023: हॉकी इंडिया ने बुधवार को 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की, जो 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाली महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भाग लेंगी। भारत ने हाल ही में एशियाई खेलों 2023 में कांस्य पदक जीता था।

टूर्नामेंट में जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीम एक-दूसरे को टक्कर देंगी। टूर्नामेंट में सविता पुनिया भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी और दीप ग्रेस एक्का उनकी डिप्टी होंगी। भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर 2023 को थाईलैंड के खिलाफ करेगा।

28 अक्टूबर 2023 को मलेशिया के खिलाफ मैच है। 30 अक्टूबर को अपने तीसरे गेम में चीन से भिड़ेगा और 31 अक्टूबर को जापान से मुकाबला होगा। भारत अपना आखिरी पूल गेम 2 नवंबर को कोरिया के खिलाफ खेलेगा। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल क्रमशः 4 नवंबर 2023 और 5 नवंबर 2023 को खेला जाएगा।

अनुभवी मिडफील्डर सुशीला चानू को 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक रांची में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम में जगह नहीं दी गई है। रियो ओलंपिक में भारत की अगुवाई करने वाली सुशीला हाल में हांगझोउ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थी।

भारतीय टीमः

गोलकीपरः सविता (कप्तान), बिचू देवी खारीबाम।

डिफेंडरः निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, दीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान)।

मिडफील्डरः निशा, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, मोनिका, ज्योति, बलजीत कौर।

फारवर्डः लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, वंदना कटारिया।

प्रतिस्थापन खिलाड़ीः शर्मिला देवी, वैष्णवी विट्ठल फाल्के।

हॉकी इंडिया की यहां जारी विज्ञप्ति में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें चोट लगी है या उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। एशियाई खेलों की टीम में शामिल वैष्णवी विट्ठल फाल्के को शर्मिला देवी के साथ बैकअप विकल्प के रूप में रखा गया है। बलजीत कौर को सुशीला की जगह टीम में लिया गया है।

सुशीला के अलावा गोलकीपर सविता के नेतृत्व वाली टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का पहले की तरह टीम की उप कप्तान बनी रहेगी। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के अलावा जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड अन्य भाग लेने वाले देश हैं।

भारत अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। इसके बाद वह मलेशिया (28 अक्टूबर), चीन (30 अक्टूबर), जापान (31 अक्टूबर) और कोरिया (2 नवंबर) के खिलाफ मैच खेलेगा। भारत की मुख्य कोच यानेक शोपमैन ने कहा,‘‘लय बनाए रखना और टीम के रूप में सुधार जारी रखना महत्वपूर्ण है। हमने एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन करके कांस्य पदक जीता था और आगामी टूर्नामेंट में हमें अपने एशियाई प्रतिद्वंदियों के खिलाफ अपनी स्थिति में सुधार करने का एक और मौका मिलेगा।’’

Web Title: Women’s Asian Champions Trophy 2023 Hockey India announces 20-member Indian team 27th October to 5th November

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे