लाइव न्यूज़ :

विंटर ओलंपिक: महिलाओं की 3,000 मीटर रिले में दक्षिण कोरिया ने जीता गोल्ड मेडल

By IANS | Updated: February 21, 2018 10:53 IST

दक्षिण कोरिया ने दूसरी बार इस स्पर्धा में ओलम्पिक का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है

Open in App

दक्षिण कोरिया ने मंगलवार को प्योंगचांग में जारी शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में महिलाओं की 3,000 मीटर रिले शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। दक्षिण कोरिया ने दूसरी बार इस स्पर्धा में ओलम्पिक का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। 

समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया की चार सदस्यीय टीम चोई मिन जियोंग, शिम सुक-ही, किम ए-लांग और किम ये-जिन ने रिले रेस को पूरा करने में चार मिनट और 7.361 सेकेंड का समय लिया। 

गांगनेयुंग के आईएस एरीना में हुई इस स्पर्धा में इटली की टीम ने रजत और नीदरलैंड्स की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में चीन और कनाडा की टीमों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। 

महिलाओं की 3,000 मीटर रिले रेस स्पर्धा के बी-फाइनल में नीदरलैंड्स की टीम ने चार मिनट और 3.471 सेकेंड का समय लेकर नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया। इस टीम ने दक्षिण कोरिया के पिछले चार मिनट और 4.222 सेकेंड के रिकॉर्ड को तोड़ा, जो 2016 विश्व कप में कायम किया गया था। 

पिछले आठ शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में दक्षिण कोरिया की टीम छह स्वर्ण पदक जीत चुकी है। 

टॅग्स :शीतकालीन ओलंपिक खेलखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वकौन हैं जोहान्स होसफ्लोट क्लेबो? नॉर्वे के स्टार विंटर गेम्स में 6 गोल्ड जीतने वाले पहले एथलीट

विश्वमिलिए एलिसा लियू से, अमेरिकी विंटर ओलंपिक्स गोल्ड मेडलिस्ट जो चीनी जासूसी ऑपरेशन में थीं शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!