लाइव न्यूज़ :

विलियमसन ने भारत की आस्ट्रेलिया पर जीत को ‘उल्लेखनीय’ बताया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 12:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारत की आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की सराहना करते हुए उसे उल्लेखनीय करार दिया।

भारत ने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 36 रन पर आउट होने के बाद शर्मनाक हार और कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला जीती थी।

विलियमसन ने स्पोर्टस टुडे से कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हमेशा मुश्किल होता है और उसकी सरजमीं पर तो यह चुनौतीपूर्ण बन जाता है। भारत ने कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद जिस तरह से जीत दर्ज की वह वास्तव में उल्लेखनीय जीत है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप टेस्ट चैंपियनशिप के संदर्भ में बात करेंगे लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने चुनौती का डटकर सामना किया वह सराहनीय है। गाबा में आखिरी टेस्ट मैच में उनके गेंदबाजों के पास कुल मिलाकर सात या आठ टेस्ट मैच का अनुभव था। ’’

भारतीय कप्तान विराट कोहली एडीलेड में पहले टेस्ट मैच के बाद पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौट आये थे। इसके बाद कई सीनियर खिलाड़ी चोटिल हो गये थे जिसके कारण ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट मैच में भारत अनुभवहीन आक्रमण के साथ उतरा था लेकिन तब भी उसने जीत दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!