लाइव न्यूज़ :

करो या मरो के मुकाबले में एक दूसरे का सामना करेंगे वेस्टइंडीज और बांग्लादेश

By भाषा | Updated: October 28, 2021 12:39 IST

Open in App

शारजाह, 28 अक्टूबर लगातार दो हार से त्रस्त मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज और बांग्लादेश टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप एक मैच में शुक्रवार को जब आमने सामने होंगे तो उनके लिये यह मैच करो या मरो जैसा होगा क्योंकि इसमें हारने वाली टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो जाएंगी।

वेस्टइंडीज को जहां इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा वहीं बांग्लादेश को इंग्लैंड और श्रीलंका ने पराजित किया। ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जीवंत रखने के लिये इन दोनों टीमों को अब जीत की दरकार है।

वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी की अपनी कमजोरियों को दूर करने की जरूरत है। इंग्लैंड के खिलाफ उसकी टीम केवल 55 रन पर ढेर हो गयी। उसके सभी बल्लेबाजों ने अपने विकेट इनाम में दिये। उन्होंने धीमी पिच पर एक दो रन चुराने के बजाय बड़े शॉट खेलने पर ध्यान दिया।

दो बार के चैंपियन ने इसके बाद दूसरे मैच में अपना रवैया थोड़ा बदला और लेंडल सिमन्स को पारी संवारने का जिम्मा दिया लेकिन यह सलामी बल्लेबाज बेहद धीमा खेला तथा उन्होंने 35 गेंदों पर 16 रन बनाये जिससे टीम पर दबाव बढ़ा। इस कारण एविन लुईस जैसे अन्य बल्लेबाजों को जोखिम भरे शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाने पड़े।

वेस्टइंडीज ने 11वें से 20वें ओवर के बीच 64 रन के अंदर आठ विकेट गंवाये और बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा।

अगले मैच में सिमन्स की जगह रोस्टन चेज को लिया जा सकता है जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच में नाबाद 54 रन बनाये थे। वह उपयोगी गेंदबाज भी हैं और स्पिन विभाग में विकल्प मुहैया करा सकते हैं।

जैसन होल्डर के टीम से जुड़ने से वेस्टइंडीज को मजबूती मिली है। होल्डर ने इंडियन प्रीमियर लीग में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था।

यूएई की परिस्थितियां हालांकि वेस्टइंडीज के ‘बिग हिटर’ के अनुकूल नहीं हैं। उसने यहां जो पिछले सात मैच खेले हैं उनमें उसे जीत नहीं मिली। इनमें टूर्नामेंट से पहले के दोनों अभ्यास मैच भी शामिल हैं।

दूसरी तरह बांग्लादेश इस तरह के विकेटों पर खेलने का आदी है लेकिन वह इसका फायदा उठाने में नाकाम रहा है। न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराकर टूर्नामेंट में छठे रैंकिंग की टीम के रूप में प्रवेश करने वाली बांग्लादेश की टीम के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा है। अपने पिछले पांच मैचों में से वह केवल दो में जीत दर्ज कर पाया।

मोहम्मद नईम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह और मुशफिकुर रहीम के रूप में बांग्लादेश के पास प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं लेकिन वे सामूहिक योगदान देने में असफल रहे हैं।

उसकी गेंदबाजी में अनुशासन की कमी दिखी और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। वेस्टइंडीज के खिलाफ उसके स्पिनरों की भूमिका अहम होगी।

टीमें इस प्रकार हैं :

वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरण, ड्वेन ब्रावो, रोस्टन चेज, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, शिमरोन हेटमायर, एविन लुईस, जैसन होल्डर, लेंडल सिमंस, रवि रामपॉल, आंद्रे रसेल, ओशेन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर, अकील हुसैन।

बांग्लादेश: महमूदुल्लाह (कप्तान), लिटन दास, मोहम्मद नईम, महेदी हसन, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, नूरुल हसन, अफीफ हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शमीम हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!