लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के खेल मंत्री नाइजेल एडम्स ने कहा, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की मौजूदगी चाहते हैं

By भाषा | Updated: August 15, 2019 13:42 IST

ब्रिटेन के शहर बर्मिंघम में होने वाले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटाए जाने को लेकर मौजूदा विवाद में ब्रिटेन सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए भारत का समर्थन किया है।

Open in App

लंदन, 15 अगस्त। ब्रिटेन के शहर बर्मिंघम में होने वाले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटाए जाने को लेकर मौजूदा विवाद में ब्रिटेन सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए भारत का समर्थन किया है। ब्रिटेन के खेल मंत्री नाइजेल एडम्स ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण राष्ट्रमंडल देश है और उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) को पत्र लिखकर इस गतिरोध का हल निकालने का प्रयास करने को कहा है।

एडम्स ने बयान में कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम भारत को चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरी तरह से समझ सकता हूं कि पूरे राष्ट्रमंडल में निशानेबाजी को लेकर लोग कितने जुनूनी हैं। मैं पहले ही राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को पत्र लिख चुका हूं कि क्या हम किसी प्रारूप में निशानेबाजी को शामिल कर सकते हैं, शायद राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप।’’

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अगले महीने फैसला करेगा कि वह खेलों का बहिष्कार करेगा या नहीं। इससे पहले पुष्टि हो चुकी है कि 1970 के बाद पहली बार निशानेबाजी इन खेलों का हिस्सा नहीं होगी। सीजीएफ के मुख्य कार्यकारी डेविड ग्रेवेमबर्ग ने भी संकेत दिए हैं कि उनकी इस मुद्दे का हल निकालने के लिए आईओए के साथ बात करने की योजना है। ग्रेवेनबर्ग ने कहा, ‘‘भारत राष्ट्रमंडल का अहम सदस्य है, हम चाहते हैं कि भारतीय खिलाड़ी इसमें हिस्सा लें और बर्मिंघम में भारतीयों की बड़ी संख्या है जो इन खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाना चाहते हैं।’’

संभावित समझौता यह हो सकता है कि राष्ट्रमंडल निशानेबाजी स्पर्धाओं का आयोजन बर्मिंघम की जगह सरे के बिस्ले में कराया जाए। हालांकि बर्मिंघम 2022 के सीईओ इयान रीड का मानना है कि बर्मिंघम के बाहर स्पर्धा कराना आदर्श स्थिति नहीं होगी। रीड ने कहा, ‘‘पैनल ने निष्कर्ष निकाला है कि सरे के बिस्ले में निशानेबाजी के लिए प्रस्तावित स्थान से पश्चिमी मिडलैंड को बेहद कम या कोई फायदा नहीं होगा जबकि खेलों के लिए अधिकांश कोष इसी क्षेत्र से आ रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सीजीएफ से बात की है और समझते हैं कि वरिष्ठ अधिकारियों को जल्द ही भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारियों से मिलने की उम्मीद है जिससे कि उनकी चिंताओं पर चर्चा हो सके। उम्मीद है कि 2022 में बर्मिंघम में हम भारत का स्वागत करेंगे।’’

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेलCommonwealth Games 2026: भारत को लगा बड़ा झटका, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई प्रमुख खेल ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

भारत'कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने खेल के प्रति पिछली सरकार के रवैये को दिखाया', खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर साधा निशाना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!