लाइव न्यूज़ :

हमें मैच में निर्णायक पलों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा : मौरिस

By भाषा | Updated: September 28, 2021 12:15 IST

Open in App

दुबई, 28 सितंबर सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों आईपीएल के मैच में सात विकेट से हार के बाद स्टार हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस ने कहा है कि निर्णायक पलों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने का राजस्थान रॉयल्स को खामियाजा भुगतना पड़ा है ।

मौरिस ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ इस समय हम खेल के निर्णायक पलों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं । गेंदबाजी की बात हो या बल्लेबाजी की ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पहले मैच में भी हमारे पास निर्णायक पल था जब हम आखिरी ओवर में उसमें अच्छाा खेलकर जीते । उसके बाद से हालांकि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखाया । पिछले मैच में पहले हाफ में हमने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन दूसरे हाफ में दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर सके ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘हमें ऐसे पलों में अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा ।’’

कल की हार के बाद रॉयल्स दस मैचों में आठ अंक लेकर छठे स्थान पर है । यह पूछने पर कि अब प्लेआफ का रास्ता कठिन हो गया है, मौरिस ने कहा ,‘‘ निश्चित तौर पर।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ चार टीमों के बीच प्लेआफ के लिये खींचतान है और सभी अच्छी टीमें है । यह दुनिया का सबसे अच्छा और सबसे कठिन टूर्नामेंट है और हर टीम के पास विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं । हर मैच कठिन होगा । हमें हर मौके को भुनाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!