लाइव न्यूज़ :

एशेज टेस्ट से बाहर होने से वास्तव में गुस्से में था : कमिन्स

By भाषा | Updated: December 25, 2021 12:40 IST

Open in App

मेलबर्न, 25 दिसंबर आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिन्स तब गुस्से से लाल पीले हो गये थे जब उन्हें पता चला कि रात्रि भोज के लिये बाहर जाना उन्हें महंगा पड़ जाएगा और कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण वह एडीलेड में दूसरे एशेज टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।

कमिन्स दूसरे टेस्ट मैच से पहले अपने दोस्त हैरी कॉनवे के साथ एडीलेड के एक होटल में रात्रि भोज के लिये गये थे। कॉनवे बिग बैश लीग में एडीलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से खेल रहे हैं। उनके करीबी टेबल पर बैठे एक व्यक्ति की कोविड पॉजिटिव के रूप में पहचान की गयी थी।

बॉक्सिंग डे टेस्ट में कप्तानी करने के लिये टीम में वापसी करने वाले कमिन्स ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में बहुत गुस्से में था, पर मैं नहीं जानता था कि मैं किस पर गुस्सा हूं।’’

‘द वेस्ट आस्ट्रेलियन’ समाचार पत्र के अनुसार कमिन्स ने कहा, ‘‘किसी पर दोष नहीं मढ़ा जा सकता था। एक बार जब स्पष्ट हो गया तो फिर आपका प्रांत के नियमों के अनुसार चलना जरूरी था। आपको उनका पालन करना होगा।’’

कमिन्स का आरटी-पीसीआर परीक्षण नेगेटिव आया था लेकिन दक्षिण आस्ट्रेलिया के कोविड-19 के नियमों के अनुसार उन्हें अलग-थलग रहने के लिये कहा गया था जिसके कारण उन्हें एडीलेड टेस्ट की सुबह टीम से बाहर होना पड़ा।

कमिन्स ने कहा, ‘‘हम जानते थे कि श्रृंखला में बीच में कभी ऐसा हो सकता है लेकिन मुझे विश्वास नहीं था कि ऐसा मेरे साथ होगा। ’’

कमिन्स के साथी मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन को भी इस मैच से बाहर बैठना पड़ सकता था क्योंकि उन्हें उसी रेस्टोरेंट में उनके साथ भोजन करना था लेकिन कप्तान ने 40 मिनट तक अपना फोन नहीं देखा तो उन्हें दूसरी जगह भोजन करना पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘‘वे दोनों गुस्से में थे। लेकिन केवल एक खिलाड़ी ही बाहर बैठा। यह कोविड और कप्तान के कारण बड़ी खबर बन गयी। यह दुनिया का अंत नहीं है। यह बड़ा बदलाव नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!