विश्वनाथन आनंद ने रैगर को हराया, भारतीय महिला-पुरुष टीमों की जोरदार जीत

By भाषा | Published: September 26, 2018 03:48 PM2018-09-26T15:48:38+5:302018-09-26T15:48:38+5:30

Viswanathan Anand: विश्व चैंपियन शतंरज खिलाड़ी विश्वनाथन ने मार्कस रैगर को दी मात, भारतीय पुरुष और महिला टीमें जीतीं

Viswanathan Anand defeats Markus Ragger as Indian men and women teams win | विश्वनाथन आनंद ने रैगर को हराया, भारतीय महिला-पुरुष टीमों की जोरदार जीत

विश्वनाथन आनंद

बातुमी (जार्जिया), 26 सितंबर: विश्व रैपिड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने बेहतरीन खेल का नजारा पेश करके मार्कस रैगर को हराया जिससे भारतीय पुरुष टीम 43वें शतरंज ओलंपियाड में आस्ट्रिया पर 3.5-0.5 से आसान जीत दर्ज करने में सफल रही। 

बारह साल बाद ओलंपियाड में खेल रहे आनंद ने मंगलवार की शाम को खेली गयी बाजी में सटीक गणना और उत्कृष्ट निर्णय क्षमता दिखाते हुए रैगर को हराया। 

दूसरे बोर्ड पर पी हरिकृष्णा ने वेलेंटाइन ड्रैगनेव की आखिरी क्षणों की गलती का फायदा उठाया जबकि विदित गुजराती ने आंद्रियास डीरमेयर पर जीत दर्ज करके भारत की बढ़त सुनिश्चित की। 

चौथे बोर्ड पर बी अधिबान और पीटर श्रेनर की बाजी ड्रॉ छूटी। लगातार दूसरी जीत से भारतीय पुरूष टीम 40 अन्य टीमों के साथ चार अंक लेकर संयुक्त बढ़त पर है। भारत का अगला मुकाबला कनाडा से होगा।  

भारतीय महिला टीम ने वेनेजुएला पर 4-0 से जीत दर्ज की। शीर्ष बोर्ड पर डी हरिका ने सराई कारोलिना सांचेज कास्टिलो को हराया।  दूसरे बोर्ड पर तानिया सचदेव को अमेलिया हर्नाडेज बोनिला पर जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई। 

ईशा कारवडे ने भी ताइरू मैनुएला के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया जबकि राष्ट्रीय चैंपियन पदमिनी राउत ने कोराल्स पैटिनो गर्सिया को हराकर क्लीन स्वीप संभव किया।  

इस वर्ग में 33 टीमें संयुक्त बढ़त पर हैं। भारत को अब सर्बिया का सामना करना है जिससे उसे चुनौती मिल सकती है। शतरंज की इस सबसे बड़ी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी उलटफेर देखने को मिले। 

शीर्ष वरीयता प्राप्त रूस को महिला वर्ग में उज्बेकिस्तान से 1.5-2.5 के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। 

Web Title: Viswanathan Anand defeats Markus Ragger as Indian men and women teams win

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे