लाइव न्यूज़ :

विजेंदर रूस के अर्तयश लोपसन के खिलाफ 19 मार्च को रिंग में वापसी करेंगे

By भाषा | Updated: March 12, 2021 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च भारत के पेशेवर मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह कोविड-19 के कारण एक साल से अधिक समय तक रिंग से दूर रहने के बाद 19 मार्च को रूस के अर्तयश लोपसन के खिलाफ मुकाबले से वापसी करेंगे।

विजेंदर और लोपसन के बीच सुपर मिडिल-वेट (76 किग्रा भारवर्ग) का मुकाबला गोवा के पणजी में मैजेस्टिक प्राइड कसिनो जहाज की छत (रूफटॉप डेक) पर खेला जाएगा। लोपसन के नाम की घोषणा शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में की गयी।

विजेंदर ने मुकाबले की तैयारी राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता एमेच्योर मुक्केबाज जय भगवान के साथ अभ्यास कर की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह आसान साल नहीं था और और शरीर को लय हासिल करने में थोड़ा समय लगा। लेकिन पिछले दो महीने मेरे लिए अच्छे रहे। जय भगवान ने गुरूग्राम में अभ्यास के दौरान मेरी मदद की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरान मैं ली बीयर्ड (उनके ब्रिटिश प्रशिक्षक) से ऑनलाइन तरीके से संपर्क में था और उनसे भी मदद मिली।’’

रूस के 26 साल के लोपसन ने छह पेशेवर मुकाबलो में भाग लिया है जिसमें से दो नॉकआउट सहित चार जीत शामिल है। उन्होंने दिसंबर 2020 में अपने पिछले मुकाबले में युसुफ मागोमेदवेकोव के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत दर्ज की थी।

विजेंदर ने पेशेवर करियर में 12 मुकाबले खेले है और सभी में जीत दर्ज की है। उन्होंने आठ मुकाबले नॉकआउट तरीके से अपने नाम किया है।

बीजिंग ओलंपिक (2008) के इस कांस्य पदक विजेता ने नवंबर 2019 में खेले अपने पिछले मुकाबले में राष्ट्रमंडल के पूर्व चैम्पियन चार्ल्स एडामू को दुबई में हराया था।

विजेंदर ने कहा, ‘‘ कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों के कारण ली यहां नहीं पहुंच सके लेकिन उन्होंने ऑनलाइन तरीके से मेरी मदद की। जय को अभी मैं अपना कोच कह सकता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!