लाइव न्यूज़ :

वीर अहलावत फुकेट चैंपियनशिप में संयुक्त छठे स्थान पर

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:59 IST

Open in App

फुकेट, तीन दिसंबर भारतीय गोल्फर वीर अहलावत ने शुक्रवार को 67 का कार्ड खेला जिससे वह फुकेट गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त छठे स्थान पर पहुंच गये हैं लेकिन छह भारतीय कट से चूक गये।

गुरुग्राम का यह 25 वर्षीय गोल्फर फुकेट सीरीज की पहली प्रतियोगिता में संयुक्त आठवें स्थान पर रहा था और उन्होंने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा।

अहलावत ने पहले दौर में 66 और दूसरे दौर में 67 का स्कोर बनाया। कट में जगह बनाने वाले सात भारतीय खिलाड़ियों में उनका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।

राशिद खान (69-65) संयुक्त 11वें, एस चिक्करंगप्पा (68-69) संयुक्त 22वें, खलिन जोशी (67-71) संयुक्त 30वें, करणदीप कोचर (68-72) संयुक्त 54वें उदयन माने (66-75) और शिव कपूर (67-74) संयुक्त 63वें स्थान पर हैं। इन सभी ने कट में जगह बनायी।

आदिल बेदी (74-68), अमन राज (68-74), विराज मडप्पा (76-68), अजितेश संधू (69-76), एसएसपी चौरसिया (72-73) और जीव मिल्खा सिंह (74-71) कट में जगह बनाने से चूक गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!