लाइव न्यूज़ :

अंडर 19 एशिया कप : पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में भारत को दो विकेट से हराया

By भाषा | Updated: December 25, 2021 20:27 IST

Open in App

दुबई, 25 दिसंबर पाकिस्तान ने अंडर 19 एशिया कप के रोमांचक मुकाबले में शनिवार को भारत को आखिरी गेंद पर दो विकेट से हरा दिया ।

पाकिस्तान के लिये मोहम्मद शहजाद ने तीसरे नंबर पर उतरकर 81 रन बनाये जबकि अहमद खान ने 29 रन की नाबााद पारी खेली ।

अहमद ने आखिरी गेंद पर रवि कुमार को चौका लगाकर पाकिस्तान को 238 रन के लक्ष्य तक पहुंचाया ।

इससे पहले पाकिस्तान के अंडर 19 गेंदबाजों ने भारत को 237 रन के स्कोर पर समेट दिया । मध्यम तेज गेंदबाज जीशान जमीर ने 60 रन देकर पांच विकेट लिये ।

भारत ने सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (0), एस रशीद (6) और कप्तान यश धुल (0) के विकेट जल्दी गंवा दिये । जमीर ने ये तीनों विकेट लिये और भारत का स्कोर तीन विकेट पर 14 रन कर दिया।

निशांत सिंधू (8) को अवाइस अली ने पवेलियन भेजा ।

हरनूर ने 59 गेंद में 46 रन बनाये जिसमें छह चौके शामिल थे । जब वह बड़े स्कोर की तरफ बढते दिख रहे थे तभी अली ने उन्हें 19वें ओवर में आउट कर दिया।

विकेटकीपर आराध्य यादव ने 83 गेंद में 50 रन बनाये जिसमें तीन चौके शामिल थे । कौशल तांबे ने 32 और राजवर्धन ने 20 गेंद में 33 रन बनाकर भारत को 230 रन के पार पहुंचाया ।

जीत के लिये 238 रन के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज अब्दुल वाहिद (0) का विकेट जल्दी गंवा दिया । इसके बाद माज सदाकत (29) और शहजाद (81) ने 64 रन की साझेदारी की । बायें हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज राज बावा ने सदाकत को आउट किया । उन्होंने 56 रन देकर चार विकेट चटकाये ।

बावा ने हसीबुल्लाह (3) को भी पवेलियन भेजा । वहीं राजवर्धन ने 37वें ओवर में शहजाद को आउट करके भारत को मैच में लौटाया । पाकिस्तान की आधी टीम 159 रन के स्कोर पर पवेलियन में थी ।

इरफान खान (32) और रिजवान महमूद (29) ने छठे विकेट के लिये 47 रन जोड़कर मैच को रोमांचक बना दिया । बावा ने दोनों को आउट किया लेकिन अहमद खान ने तीन चौके और एक छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!