लाइव न्यूज़ :

46 वर्ष की उम्र में स्केटबोर्डिंग में उतरेंगे उबरहोल्जर

By भाषा | Updated: August 1, 2021 09:21 IST

Open in App

तोक्यो, एक अगस्त (एपी) बालों में परिपक्वता की सफेदी और चेहरे पर तजुर्बे की हल्की हल्की झुर्रियां लिये डल्लास उबरहोल्जर ओलंपिक की स्केटबोर्डिंग स्पर्धा में अपने से आधी उम्र के प्रतियोगियों के खिलाफ उतरेंगे तो उनका लक्ष्य पदक जीतना नहीं बल्कि ओलंपिक के इस अनुभव को जीना होगा ।

युवा खिलाड़ियों से भरे इस खेल में जहां बड़े बड़े प्रायोजकों के साथ उतरे खिलाड़ियों के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर हैं , वहीं दक्षिण अफ्रीका के डल्लास खानाबदोशों की तरह जीते आये हैं ।

महिला वर्ग में कुछ दिन पहले ही 13 बरस की दो बच्चियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीते थे ।

वह कन्सर्ट में ड्राइवर के रूप में काम कर चुके हैं जहां उनका काम नर्तकों को लाना छोड़ना होता था । इसके अलावा वह कनाडा से अर्जेंटीना तक कार से चले गए । खुद को वह अनुभवों का पिटारा बताते हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं जानता हूं कि मैं यहां पदक नहीं जीतूंगा लेकिन मैं अपनी उम्र के लोगों के लिये मिसाल बनना चाहता हूं ।’’

अफ्रीका में डल्लास बच्चों को नशे और अपराध से दूर रखने के लिये स्केटबोर्डिंग के गुर सिखाते हैं । उन्होंने ‘द इंडिगो यूथ मूवमेंट’ शुरू किया है जिसके तहत कई स्केट पार्क और रैंप बनवाये हैं ।

उनकी मां हालांकि सबसे ज्यादा प्रभावित उनके ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने से हुई ।

उन्होंने कहा ,‘‘ आखिर मैं अपनी मां को प्रभावित कर सका । पूरी जिंदगी में पहली बार उन्हें लगा कि मैने कुछ ढंग का काम किया है । मेरे लिये यही सबसे बड़ी तसल्ली की बात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!