लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ओपन के लिए पहुंचे दो खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव

By भाषा | Updated: January 19, 2021 19:26 IST

Open in App

मेलबर्न, 19 जनवरी (एपी) साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिये यहां पहुंचे दल में कोरोना वायरस से संक्रमण के तीन नये मामले मिले है जिसमें दो खिलाड़ी भी शामिल है।

विक्टोरिया की राज्य सरकार ने मंगलवार को तीन नये मामलों की जानकारी दी जिसमें पहली बार दो खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बारे में पता चला।

इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में हालांकि कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन वायरस से जुड़े कुल नौ मामलों के कारण 72 खिलाड़ी यहां पहुंचने के बाद से कड़े पृथकवास में है। इन खिलाड़ियों को 14 दिनों तक होटल के अपने कमरे में रहना होगा।

टूर्नामेंट के निदेशक क्रेग टिले ने कहा कि खिलाड़ियों को संक्रमण फैलाने के खतरे के तौर पर नहीं देखा जा रहा है और वे पृथकवास के लिए नियमित होटलों में ही है।

कोविड-19 पॉजिटिव मिलने वाले पहले छह मामले लॉस एंजिलिस, अबुधाबी, दोहा और कतर से आयी चार्टर्ड विमानों से जुड़े थे।

ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस ने टिले के हवाले से कहा, ‘‘ अभी यह पुष्टि करने की जरूरत होगी कि वे वायरस ‘शेडिंग’ का मामला हैं, लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि वे मेडिकल होटल में नहीं हैं।’’

स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार हालांकि ऐसा कोई संकेत नहीं दिया कि इस वायरस से प्रभावित होने वाले खिलाड़ियों की संख्या में कोई बढ़ोतरी हो सकती है।

टेनिस ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कड़े पृथकवास में चल रहे है 72 खिलाड़ियों की सूची प्रदान करने से इनकार कर दिया। कई खिलाड़ियों ने हालांकि सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपनी स्थिति के बारे में बताया।

आठ फरवरी को शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 1200 से ज्यादा लोग यहां पहुंचे है जिसमें खिलाड़ियों और कोचों के अलावा अधिकारी और मीडिया के लोग शामिल है। ये सभी 17 चार्टर्ड विमान से यहा पहुंचे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!