लाइव न्यूज़ :

कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद इंग्लैंड से दो पाकिस्तानी बॉक्सर लापता, दो महीने पहले हंगरी से तैराक हुआ था गायब

By भाषा | Updated: August 11, 2022 09:50 IST

कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 के खत्म होने के ठीक बाद दो पाकिस्तानी बॉक्सर बर्मिंघम से लापता हो गए हैं। दोनों बॉक्सर इस्लामाबाद रवाना होने से कुछ घंटे पहले लापता हो गए और इनकी तलाश जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के मुक्केबाज सुलेमान बलूच और नजीरुल्लाह टीम के इस्लामाबाद रवाना होने से पहले हुए लापता।दोनों मुक्केबाजों के पासपोर्ट सहित यात्रा दस्तावेज इंग्लैंड गए पाकिस्तानी अधिकारियों के पास ही हैं।ब्रिटेन में पाकिस्तान उच्चायोग और लंदन में संबंधित अधिकारियों को मुक्केबाजों के लापता होने की जानकारी दे दी गई है।

कराची: राष्ट्रमंडल खेलों की समाप्ति के बाद से बर्मिंघम में दो पाकिस्तानी मुक्केबाज लापता हो गए हैं। राष्ट्रीय महासंघ ने बुधवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तानीमुक्केबाजी महासंघ (पीबीएफ) के सचिव नासिर तांग ने इस खबर की पुष्टि की कि मुक्केबाज सुलेमान बलूच और नजीरुल्लाह टीम के इस्लामाबाद रवाना होने से कुछ घंटे पहले गायब हो गए।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का समापन सोमवार को हुआ। तांग ने कहा, ‘‘उनके पासपोर्ट सहित यात्रा दस्तावेज अभी भी महासंघ के उन अधिकारियों के पास हैं जो मुक्केबाजी टीम के साथ खेलों में गए थे।’’ उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन ने ब्रिटेन में पाकिस्तान उच्चायोग और लंदन में संबंधित अधिकारियों को सुलेमान और नजीरुल्लाह के लापता होने के बारे में सूचित कर दिया है।

तांग ने कहा कि लापता मुक्केबाजों के दस्तावेज पाकिस्तान से आने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार रखे गए थे। पाकिस्तान ओलंपिक संघ (पीओए) ने लापता मुक्केबाजों के मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। पाकिस्तान राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कोई भी पदक नहीं जीत पाया।

दो महीने पहले पाकिस्तानी तैराक हुआ था लापता

पाकिस्तान ने बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में भारोत्तोलन और भाला फेंक में दो स्वर्ण सहित कुल आठ पदक जीते। मुक्केबाजों के लापता होने की घटना राष्ट्रीय तैराक फैजान अकबर के हंगरी में फिना विश्व चैंपियनशिप से गायब होने के दो महीने बाद हुई है। हालांकि अकबर ने चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा तक पेश नहीं की और बुडापेस्ट पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद अपने पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के साथ गायब हो गया। जून के बाद से उसका पता नहीं चल सका है। 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्समुक्केबाजीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!