त्वेसा फ्रांस में संयुक्त 11वें स्थान पर
By भाषा | Updated: September 18, 2021 13:42 IST2021-09-18T13:42:10+5:302021-09-18T13:42:10+5:30

त्वेसा फ्रांस में संयुक्त 11वें स्थान पर
बोरदु (फ्रांस), 18 सितंबर त्वेशा मलिक ने लैकोस्टे लेडीज ओपन डि फ्रांस गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में यहां एक अंडर 70 का स्कोर बनाया।
पहले दौर में 69 का कार्ड खेलने वाली त्वेशा अब संयुक्त 11वें स्थान पर हैं। वह शीर्ष पर चल रही सेलाइन बोटियर से पांच शॉट पीछे हैं। बोटियर अभी एक शॉट से बढ़त पर हैं।
भारतीय गोल्फर ने शुरू में ही पांचवें होल में डबल बोगी कर दी थी। इसके अलावा उन्होंने 13वें और 14वें होल में भी बोगी की लेकिन इस बीच पांच बर्डी भी बनायी जिससे यह दिन उनके लिये निराशाजनक नहीं रहा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।