त्वेसा भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ, संयुक्त 39वें स्थान पर रही

By भाषा | Published: November 20, 2020 08:12 PM2020-11-20T20:12:59+5:302020-11-20T20:12:59+5:30

Tvesa ranked 39th overall, best among Indians | त्वेसा भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ, संयुक्त 39वें स्थान पर रही

त्वेसा भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ, संयुक्त 39वें स्थान पर रही

केइक, 20 नवंबर त्वेसा मलिक शुक्रवार को यहां सऊदी लेडीज टीम अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे और अंतिम दिन तीन अंडर 69 का कार्ड खेलकर संयुक्त 39वें स्थान से सर्वश्रेष्ठ भारतीय गोल्फर रहीं।

अदिति अशोक ने पहले दो दिन 71 और 74 का कार्ड खेला था, उन्होंने 75 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 47वें स्थान पर खिसक गयी। वहीं दीक्षा डागर (76) संयुक्त 76वें और आस्था मदान (81) 109वें स्थान पर रहीं।

वहीं त्वेसा ने पहले दो दिन 74 और 76 का कार्ड बनाया लेकिन अंतिम दिन उन्होंने चार बर्डी लगाकर 69 का कार्ड खेला जिसमें केवल एक बोगी शामिल थी।

एमिली क्रिस्टिन पेडरसन ने खिताब अपने नाम किया जिनका तीन महीने से भी कम समय में यह तीसरा खिताब था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tvesa ranked 39th overall, best among Indians

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे