त्वेसा लेडीज ओपन डि फ्रांस गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 12वें स्थान पर रहीं

By भाषा | Updated: September 19, 2021 17:11 IST2021-09-19T17:11:26+5:302021-09-19T17:11:26+5:30

Tvesa finished joint 12th in Ladies Open de France golf tournament | त्वेसा लेडीज ओपन डि फ्रांस गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 12वें स्थान पर रहीं

त्वेसा लेडीज ओपन डि फ्रांस गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 12वें स्थान पर रहीं

बोरदु (फ्रांस), 19 सितंबर भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक लैकोस्टे लेडीज ओपन डि फ्रांस गोल्फ टूर्नामेंट के आखिरी दौर में यहां एक अंडर 70 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर रहीं।

उन्होंने इससे पहले शुरुआती दो दौर में 69 और 70 का कार्ड खेला था। उनका कुल स्कोर चार अंडर 208 का रहा। उन्होंने तीसरे दौर में आठवें से 10वें होल तक तीन बर्डी लगाये जबकि चौथे और 12वें होल में बोगी कर बैठी।

यह त्वेसा का लगातार दूसरा अच्छा प्रदर्शन है। वह पिछले सप्ताह स्विस लेडिज ओपन में संयुक्त 11वें स्थान पर रही थी। वह तीन बार शीर्ष 10 में रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tvesa finished joint 12th in Ladies Open de France golf tournament

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे