लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा ने मेघालय को हराया, लगातार पांचवीं जीत के साथ नॉकआउट में

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:23 IST

Open in App

जयपुर, 14 दिसंबर त्रिपुरा ने मंगलवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के अपने अंतिम प्लेट ग्रुप लीग मैच में मेघालय को नौ विकेट से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई किया।

त्रिपुरा और मेघालय दोनों ने चार मैचों में चार-चार जीत दर्ज की थी जिससे मंगलवार को दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले से नॉकआउट में पहुंचने वाली टीम का फैसला होना था।

त्रिपुरा ने मंगलवार को मेघालय को 39.5 ओवर में 116 रन पर समेटने के बाद विशाल घोष (नाबाद 51) और समित गोहेल (नाबाद 55) के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 28 ओवर में एक विकेट पर 118 रन बनाकर जीत दर्ज की।

इससे पहले लेग स्पिनर अमित अली ने 7.5 ओवर में 26 रन देकर पांच विकेट चटकाते हुए मेघालय की टीम को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

मेघालय की ओर से सलामी बल्लेबाज चिराग खुराना ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए जिन्होंने 90 गेंद में पांच चौकों की मदद से 55 रन जुटाए।

त्रिपुरा पांच मैचों में 20 अंक के साथ प्ले ग्रुप में शीर्ष पर रहा और नॉकआउट में जगह बनाई। मेघालय ने 16 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

दिन के अन्य मैचों में बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को छह विकेट से हराया जबकि मणिपुर ने सिक्किम को दो विकेट से शिकस्त दी। नगालैंड ने मिजोरम को 80 रन से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!