लाइव न्यूज़ :

सुदेवा दिल्ली एफसी के खिलाफ टीआरएयू की कोशिश शीर्ष छह टीमों में बने रहने की

By भाषा | Updated: February 27, 2021 16:40 IST

Open in App

कल्याणी, 27 फरवरी टिडिम रोड एथलेटिक यूनियन (टीआरएयू) की टीम आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले चरण के अपने आखिरी (10वें) मैच में रविवार को जब सुदेवा दिल्ली एफसी के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश खुद को तालिका की शीर्ष छह टीमों में बनाये रखने की होगी।

अपने पिछले मैच में गोकुलम केरल एफसी से हार के बाद सुदेवा दिल्ली शीर्ष छह में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गयी है। उसके नाम नौ मैचों में नौ अंक है। टीआरएयू की टीम इतने ही मैचों में 13 अंक के साथ फिलहाल पांचवें पायदान पर है।

टूर्नामेंट के प्रारुप के मुताबिक दूसरे चरण में शीर्ष छह टीमों के बीच मुकाबला होगा जबकि सातवें से 11वें स्थान वाली टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो जाएगी। चैम्पियन का फैसला हालांकि दोनों चरण के अंक के आधार पर होगा।

तालिका के नीचे की पांच टीमों के बीच भी मुकाबले होंगे लेकिन इसका मकसद रेलीगेट होने वाली टीम का फैसला करना होगा।

पहली बार टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के कारण सुदेवा दिल्ली एफसी की टीम रेलीगेट नहीं होगी लेकिन टीम दूसरे चरण के मुकाबले से पहले अपना मनोबल बढ़ाना चाहेगी।

टीम के मुख्य कोच चेंचो डोरजी ने कहा, ‘‘ हम हर मुकाबले से बहुत कुछ सीखते हैं। हारने वाली टीम की तरफ होना बहुत मुश्किल है। अब तक के परिणामों के बावजूद, हम अच्छा फुटबॉल खेलना चाहते हैं और बचे हुए मैचों से अधिक से अधिक अंक जुटाना चाहते हैं।’’

अपने पिछले मैच में इंडियन एरोज के खिलाफ 5-1 की प्रभावशाली जीत दर्ज करने वाली टीआरएयू टीम के कोच नंदकुमार को हालांकि जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इंडियन एरोज के खिलाफ मिले नतीजे से काफी खुश हूं। लेकिन हम अभी जश्न नहीं मना सकते। अगले चरण में जाने के लिए हमें एक और बाधा को पार करना होगा। अगर कल के मैच का नतीजा हमारे पक्ष में रहा तो मुझे ज्यादा खुशी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!