लाइव न्यूज़ :

Tokyo Olympics: शूटरों ने किया निराश, इलावेनिल वालारिवन और अपूर्वी चंदेला बाहर, दुनिया की नंबर एक निशानेबाज ने दिया झटका

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 24, 2021 07:51 IST

Tokyo Olympics: दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली इलावेनिल ने पहली दो सीरिज में 9.5 और 9.9 स्कोर करके के बाद तीसरी सीरिज में शानदार वापसी करने की कोशिश करते हुए 10.9 स्कोर किया।

Open in App
ठळक मुद्देहर निशानेबाज को दस दस शॉट की छह सीरिज खेलनी थी। शीर्ष आठ निशानेबाजों ने फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया।इलावेनिल 626.5 के स्कोर के साथ 16वें और चंदेला 621.9 अंक के साथ 50 निशानेबाजों में 36वें स्थान पर रहीं।

Tokyo Olympics: तोक्यो ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में भारत की शुरुआत शनिवार को खराब रही जब पदक उम्मीद मानी जा रही इलावेनिल वालारिवन और अपूर्वी चंदेला महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल्स में जगह नहीं बना सकीं।

पहली बार ओलंपिक में खेल रही दुनिया की नंबर एक निशानेबाज इलावेनिल 626.5 के स्कोर के साथ 16वें और चंदेला 621.9 अंक के साथ 50 निशानेबाजों में 36वें स्थान पर रहीं। हर निशानेबाज को दस दस शॉट की छह सीरिज खेलनी थी। शीर्ष आठ निशानेबाजों ने फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया जिनमें नॉर्वे की डुएस्टाड जेनेट हेग ने 632. 9 के स्कोर के साथ ओलंपिक क्वालीफिकेशन का नया रिकॉर्ड बनाकर पहला स्थान हासिल किया।

कोरिया की पार्क हीमून (631.7) दूसरे और अमेरिका की मैरी टकर (631.4) तीसरे स्थान पर रहीं। इलावेनिल और चंदेला की शुरुआत काफी खराब रही और दोनों उससे उबर नहीं सकीं। इस साल दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली इलावेनिल ने पहली दो सीरिज में 9.5 और 9.9 स्कोर करके के बाद तीसरी सीरिज में शानदार वापसी करने की कोशिश करते हुए 10.9 स्कोर किया।

वह अगली तीन सीरिज में यह फॉर्म बरकरार नहीं रख सकी और नौ के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन रैंकिंग में और नीचे चली गई। वहीं रियो ओलंपिक में 34वें स्थान पर रही चंदेला बिल्कुल लय में नहीं दिखी। चंदेला ने 2019 में दो विश्व कप में स्वर्ण जीते थे।

इलावेनिल क्वालीफिकेशन में आठवें और आखिरी क्वालीफिकेशन स्थान पर कब्जा करने वाली रूस की अनास्तासिया गालाशिना से दो अंक पीछे रह गई। भारत ने तोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी का पहला कोटा महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में ही हासिल किया था। अंजुम मुद्गिल और अपूर्वी चंदेला ने 2018 में कोरिया में हुई विश्व चैम्पियनशिप में यह कोटा जीता था । मुद्गिल का कोटा मौजूदा फॉर्म के आधार पर इलावेनिल को दिया गया था।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020ओलंपिकनिशानेबाजीजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!