लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिकः मामूली अंतर और बनते-बनते रह गया गोल्फ में इतिहास, चौथे स्थान पर रहीं अदिति अशोक

By अभिषेक पारीक | Updated: August 7, 2021 11:57 IST

टोक्यो ओलंपिक में भारत की अदिति अशोक ने गोल्फ में मामूली अंतर के कारण पदक जीतने से चूक गई। खराब मौसम से प्रभावित चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करने के बाद अदिति चौथे स्थान पर रही।

Open in App
ठळक मुद्देटोक्यो ओलंपिक में भारत की अदिति अशोक ने गोल्फ में मामूली अंतर के कारण पदक जीतने से चूक गई। खराब मौसम से प्रभावित चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करने के बाद अदिति चौथे स्थान पर रही। गोल्फ में भारत की दीक्षा डागर संयुक्त रूप से 50वें स्थान पर रही और कुल छह ओवर 290 स्कोर किया। 

टोक्यो ओलंपिक में भारत की अदिति अशोक ने गोल्फ में मामूली अंतर के कारण पदक जीतने से चूक गई। खराब मौसम से प्रभावित चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करने के बाद अदिति चौथे स्थान पर रही। अदिति का कुल स्कोर 15 अंडर 269 रहा और वह दो स्ट्रोक्स से चूक गई। 

ओलंपिक में ऐतिहासिक पदक के करीब पहुंची अदिति ने सुबह दूसरे स्थान के साथ दिन की शुरुआत की थी, लेकिन धीरे-धीरे वह पिछड़ गई। करीब सौ बरस बाद गोल्फ की वापसी वाले रियो ओलंपिक में भी अदिति ने भाग लिया और उस वक्त उन्होंने 41वां स्थान हासिल किया था। 

आखिरी दौर में उन्होंने पांचवें, छठे, आठवें, 13वें और 14वें होल पर बर्डी लगाया और नौवें तथा 11वें होल पर बोगी किए। दुनिया की नंबर एक गोल्फर नैली कोरडा ने दो अंडर 69 के साथ 17 अंडर कुल स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। वहीं जापान की मोने इनामी और न्यूजीलैंड की लीडिया को के बीच रजत पदक के लिये प्लेआफ खेला गया जिसमें इनामी ने बाजी मारी। तूफान के कारण कुछ समय खेल बाधित रहा जब 16 होल पूरे हो चुके थे। 

अदिति पूरे समय पदक की दौड़ में थी लेकिन दो बोगी से वह को से पीछे रह गई जिन्होंने आखिरी दौर में नौ बर्डी लगाये तीन ही ड्रॉप शॉट खेले। गोल्फ में भारत की दीक्षा डागर संयुक्त रूप से 50वें स्थान पर रही जिन्होंने आखिरी दौर में एक अंडर 70 और कुल छह ओवर 290 स्कोर किया। 

 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020ओलंपिकगोल्फ
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

भारतDelhi Olympic winners: ओलंपिक विजेताओं पर पैसों की बारिश?, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, देखिए डिटेल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम