लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक 2021ः पीएम मोदी भारतीय दल के प्रवेश करते ही हुए खड़े, ताली बजाकर किया उत्साहवर्धन, सामने आया वीडियो

By अभिषेक पारीक | Updated: July 23, 2021 19:17 IST

टोक्यो ओलंपिक 2021 का रंगारंग आगाज हो चुका है। इस दौरान भारतीय दल ने भी ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। जिसे देश के बाकी लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देखा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल का उत्साहवर्धन किया और उनके सम्मान में तालियां बजाईं।  इस बार ओलंपिक में 124 भारतीय खिलाड़ी भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी दिल्ली से भारतीय दल का उत्साहवर्धन किया।

टोक्यो ओलंपिक 2021 का रंगारंग आगाज हो चुका है। इस दौरान भारतीय दल ने भी ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। जिसे देश के बाकी लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय दल के सम्मान में न सिर्फ खड़े हुए बल्कि उन्होंने तालियां भी बजाईं। 

इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह देखते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जब भारतीय दल मार्च पास्ट के लिए टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में प्रवेश करता है तो पीएम मोदी खड़े हो जाते हैं। इसके बाद वे तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हैं। पीएम मोदी द्वारा खिलाड़ियों की दिल्ली से की गई हौसला अफजाई का यह वीडियो सामने आने के बाद कई लोग इसे शेयर और लाइक कर रहे हैं।

भारत की ओर से छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने टोक्यो स्थित जापान के नेशनल स्टेडियम में भारतीय दल की अगुवाई की। उद्घाटन समारोह में भारत के 19 खिलाड़ियों और छह अधिकारियों ने ही मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। 

इसके साथ ही केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी भारतीय दल के प्रवेश करते समय तिरंगा लहराते नजर आए। ठाकुर ने भी दिल्ली से ही खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। इस दौरान उनके साथ ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी भी मौजूद थीं। 

हम आपको बता दें कि इस बार ओलंपिक में 11,238 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं, जो कि 33 खेलों में 339 स्वर्ण पदकों के लिए दावेदार होंगे। इस बार ओलंपिक में 124 भारतीय खिलाड़ी भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इनमें 69 पुरुष और 55 महिलाएं शामिल हैं। 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020मोदीओलंपिकअनुराग ठाकुरकर्णम मलेश्वरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले नेता; ऐतिहासिक फैन फॉलोइंग

भारतअमेरिका के नेतृत्व वाले 'पैक्स सिलिका' में शामिल हुआ भारत, जानें क्या है इसका महत्व

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

भारतसरकार की नीतियां तो मजबूत, क्रियान्वयन कठिन परीक्षा

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!